🕉️ 29 November 2026, Sunday · 03:23:19 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कान्यकुब्ज
kānyakubja
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कान्यकुब्ज संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. प्राचीन समय का एक प्रांत जो वर्तमान समय के कन्नोज के आसपास था । विशेष—इस प्रदेश के संबंध में रामायण में लिखा है कि राजर्षि कुशनाभ को धृताची नाम की अप्सरा से१००कन्याएँ हुईं । उन कन्याओं के रुप को देख वायु उन पर मोहित हो गया । कन्याओं ने जब वायु की बात अस्वीकार की, और कहा कि पिता की आज्ञा के बिना हम लोग किसी को स्वीकार नहीं कर सकती, तब वायु देवता ने कुपित होकर उन्हें कुबडी कर दिया । पिता कन्याओं पर बहुत प्रसन्न हुए औऱ उन्हें कांपिल्ल नगर के राजा ब्रम्हादत्त (चूलीय ऋषि के पुत्र) को ब्याह दिया, जिनके स्पर्श से उनका कुबडापन जाता रहा । ह्मेनसाँग ने अपने विवरण में यह कथा और ही प्रकार से लिखी है । उसने सौ कन्याओं को कुसुमपुर के राजा ब्रह्मदत्त की कन्याएँ माना है ओर लिखा है कि महावृक्ष ऋषि ने मोहित होकर उन कन्याओं में से एक को ब्रह्मदत्त से माँगा । राजा सबसे छोटी कन्या को लेकर ऋषि के आश्रम पर गए । ऋषि ने कुपीत होकर कहा—सबसे छोटी कन्या क्यों ? राजा ने डरते डरते कहा कि औऱ कोई कन्या राजी नहीं हुई । ऋषि ने शाप दिया कि तुम्हारी और सब कन्याएँ कुबडी हो जायँ । इन्हिं कुबडी कन्याओं के आख्यान से इस प्रदेश का नाम कान्यकुब्ज पडा ।
२. कान्यकुब्ज देश का निवासी ।
३. कान्यकुब्ज देश का ब्राह्मण कनौजिया ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
कान्यकुब्ज n. N. of a city (= कन्य-कुब्ज, q.v.), MBh.; R.; BhP. &c.
कान्यकुब्ज mf(ई)n. belonging to or dwelling in Kānyakubja
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (271,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
कान्यकुब्जः N. of a country; see कन्याकुब्ज.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0393-c)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
कान्यकुब्ज पु० देशभेदे कन्यकुब्जशब्दे विवरणम् । “कान्य- कुब्जे महानासीत् पार्थिवोभरतर्षभ! । गाधीति विश्रुतो लोके कुशिकस्यात्मसम्भवः” भा० व० १७४ अ० ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (1886,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
कान्यकुब्जं, क्ली, (कन्याः कुब्जा न्युब्जीकृता वायुना यत्र । ततः स्वार्थे अण् ।) गङ्गातीरस्थपुरविशेषः । कनज् इति भाषा । तत्पर्य्यायः । महोदयम् [] २ कन्याकुब्जम् ३ गाधिपुरम् ४ कौशम् ५ कुश- स्थलम् ६ । इति हेमचन्द्रः ॥ (यथा, महाभरते ३ । ११५ । १९ । “एतस्मिन्नेव काले तु पृथिव्याः पृथिवीपतिः । कान्यकुब्जे महानासीत् पार्थिवः सुमहाबलः । गाधीति विश्रुतो लोके वनवासं जगाम ह” ॥ एतद्पुरविवरणं कन्याकुब्जशब्दे द्रष्टव्यम् ॥)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-085-b)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कान्यकुब्ज" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬