🕉️ 23 November 2026, Monday · 08:53:22 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कालीजारी
kālījārī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कालीजारी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ कणजीर, हिं॰ काला + जीरा] एक औषधि । विशेष—इसका पेड़ ४—५ हाथ ऊँचा होता है और इसकी पत्तियाँ गहरी हरी, गोल ५—६ अंगुल चौड़ी और नुकीली होती हैं, तथा उनके किनारे दंदानेदार होते हैं । पेड़ प्रायः बरसता में उगता है और क्वार कातिक में उसके सिर पर गोल गोल घोड़ियों के गुच्छे लगते हैं, जिनमें छोटे छोटें पतले पतले बैगनी रंग के फुल या कुसुम निकलती है । फूलों के झड़ जाने पर बोड़ी बर्रे या कुसुम की बोड़ों की तरह बढ़ती जाती है और महीने भर में पककर छितरा जाती है । उसके फटने से भूरे रंग की रोई दिखाई पड़ती है जिसमें बडी झाल होती है । यह रोई बोड़ी के भीतर के बीज के सिर पर लगी रहती है और जल्दी अलग हो जाती है । काली जीरी खाने में कड़वी और चरपरी होती है । वैद्यक में इसे ब्रणानाशक तथा घाव, फोड़े आदि के लिये उपकारी माना है । ब्याई हुई घोड़ी के मसालों में भी यह दी जाती है । पर्या॰—वनजीरा । अरण्यजीरक । बृहन्याली । कण ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬