🕉️ 19 November 2026, Thursday · 06:14:06 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कालीन
kālīna
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कालीन १ वि॰ [सं॰] कालसंबंधी । जैसे, समकालीन, प्राक्कालीन, बहुकालीन । उ॰—देखत बालक बहु कालीन ।—तुलसी (शब्द॰) । विशेष—यह शब्द समस्त पद के अंत में आता है, अकेला व्यवहार में नहीं आता ।
कालीन २ संज्ञा पुं॰ [अं॰ कालीन] ऊन या सूत के मोटे तागों का बना हुआ विछावन, जो बहुत मोटा और भारी होता है और जिसमें रंग विरगे बेलबूटे बने रहते हैं । गलीचा । विशेष—इसका ताना खड़े बल रखा जाता है अर्थात् छत से जमीन की ओर लटकता हुआ होता है । रंग बिरंगे तागों के टुकड़े लेकर बानों के साथ गाँठते जाते है और उनके छारों को काटते जाते है । इन्ही निकले हुए छारों के कारण कालीन पर रोएँ जान पड़ते हैं । कालीन का व्यवसाय भारतवर्ष में कितना पुराना है, इसका ठीक ठीक पता नहीं मिलता । संस्कृत ग्रंथों में दरी या कालीन के व्यवसाय का स्पष्ट उल्लेख नहीं मिलता । बहुत से लोगों का मत है कि यह कला मिस्र देश से बाबिलन होती हुई और देशों में फैली । फारस में इस कला की बहुत उन्नति हुई । इससे मुसलमानों के आने पर देश में इस कला का प्रचार बहुत बढ़ गया और फारस आदि देशों से और करीगर बुलाए गए । आईने अकबरी में लिखा है कि अकबर ने उत्तरीय भारत में इस कला का प्रचार किया, पर यह कला अकबर के पहले से यहाँ प्रचलित थी । कालीनों की नक्काशी अधिकांश फारसी नमूने की होती है, इससे यह कला फारस से आइ बतलाई जाती है । ईरान की कालनी संसार में सबसे श्रेष्ठ मानी जाती है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
कालीन mfn. (only ifc.) belonging or relating to any particular time.
कालीन See col. 1.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (279,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
कालीन a. [काल-ख] 1 Belonging to a particular time. --2 Seasonable.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0400-b)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कालीन" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें