🕉️ 20 November 2026, Friday · 09:46:50 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

किनारे
kināre
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
किनारे क्रि॰ वि॰ [हिं॰ किनारा]
१. किनारे पर । तट पर ।
२. अलग । दूर । मुहा॰—किनारे करना = दूर करना । अलग करना । हटाना । किनारे न जाना = दूर रहना । अलग रहना । बचना । जैसे— हम ऐसे काम के किनारे नहीं जाते । किनारे कर लेना = अलग कर लेना । उ॰—यदि अपने भावों को समेटकर मनुष्य अपने हृदय को शेष सृष्टि के किनारे कर ले या या स्वार्थ की पशुवृत्ति में ही लिप्ति रखे तो उसकी मनुष्यता कहाँ रहेगी ।—रस॰, पृ॰ ८ । किनारे किनारे जाना = (१) तीर तीर होकर जाना । (२) अलग होकर जाना । किनारे न लगना = पाम न फटकना । निकट न जाना । दूर रहना । जैसे—कभी बीमार पड़ोगे तो कोई किनारे न लगेगा । कनारे बैठना = अलग होना । छोड़कर दूर हटना । जैसे—हम अपना काम कर लेंगे तुम किनारे बैठी । किनारे रहना = दूर रहना । बचना । जैसे—तुम ऐसी बातों से किनारे रहते हैं । किनारे लगना = (१) (नाव को) किनारे पर पहुँचाना (२) (किसी कार्य का) समाप्ति पर पहुँचाना । समाप्त होना । किनारे लगाना = (१) (नाव को) किनारे पर पहुँचना या भिड़ाना । (२) किसी कार्य को) समाप्ति पर पहुँचाना । पूरा करना । निर्वाह करना । जैसे— जब इस काम को हाथ में ले लिया है, तब किनारे लगाओ । किनारे होना = अलग होना । दूर हटना । संबंध छोड़ना । छुट्टी पाना । मतलब न रखना । जैसे—तुम तो ले देकर किनारे हो गए हमारा चाहे जो हों । विशेष—इस शब्द का प्रयोग विभक्ति का लोप करके प्रायः किया जाता है । जैसे—(क) नदी के किनारे चलो । (ख) वह किनारे किनारे जा रहा है । यौ॰—किनारी बाफ = किनारी या गोटा बन नेवाला ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "किनारे" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें