🕉️ 19 November 2026, Thursday · 07:53:18 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कुंदा
kuṃdā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कुंदा १ संज्ञा पुं॰ [फा॰, तुल॰ सं॰ स्कन्ध]
१. लकडी का बहुत बडा, मोटा और बिना चीरा हुआ टुकड़ा जो प्रायः जलाने के काम में आता है । लक्कड़ ।
२. लकड़ी का वह टुकडा जिसपर रखकर बढ़ई लकड़ी गढ़ते, कुंदीगर कपडे़ पर कुदी करते और किसान घास काटते हैं । निहठा । निष्ठा ।
३. बंदुक में व ह पिछला लकड़ी का तिकौना भाग जिसमें घौड़ा और नली आदि जड़ी रहती है और जो बंदुक चलानेवाले की और रहता है । मुहा॰—कुंदा चढाना = बंदूक की नली में लकडी जड़ना ।
४. वह लकड़ी जिसमें अपराधी की पैर टोंके जाते हैं । काठ
५. दस्ता । मुठ । बेंट ।
६. लकडी की बडी मोगरी जिससे कपडों की कुंदी की जाती है ।
कुंदा २ संज्ञा पुं॰ [सं॰ स्कन्ध, हिं॰ कंधा]
१. चिडिया का पर । डैना । मुहा॰—कुंदे बाँध, जोड या तौलकर उतरना=पक्षी का अपने दोनों पर समेटकर नीचे आना ।
२. कुश्ती का एक पेंच । दे॰ कुंडा ।
३. कुश्ती में एक प्रकार का आघात, जो प्रतिद्वंदी को नीचे लाकर उसकी गरदन पर अपनी कलाई कोहनी के बीच की हड्डी से रगड़ते हुए किया जाता है । रद्दा । घस्सा । क्रि॰ प्र॰—देना ।—लगाना ।
कुंदा ३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ कर्ण, हिं॰ कन्ना]
१. पतग या गुड्डी के वे दोंनों कोने जिनके बीच में कमानी लगी रहती है
२. पायजामे की वह तिकोनी कली जो दोनों पाँयचों के ऊपर मध्य में रहती है । कली । क्रि॰ प्र॰—लगाना ।
कुंदा ४ संज्ञा पुं॰ [सं॰ कुण्ड = कड़ाही] भुना हुआ दूध । खोवा । मावा । मुहा॰—कुंदा कराना या भूनना = दूध से खोवा तैयार करना ।
कुंदा ५ वि॰ [फा॰ कुन्द] दे॰ 'कुन्द २' । उ॰—कुल शै में दिसता चंदा है । औ पाया नैन सो कुंदा है ।—दक्खिनी॰, पृ॰ ३२३ ।
कुंदा ६ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ कुंडा] दरवाजे की साँकल या कोंढा । उ॰—जरमन का प्रसिद्ध विद्वान् लेसिंग एक बार बहुत रात गए अपने घर आया और कुंदा खटखटाने लगा ।—श्रीनिवास ग्रं॰, पृ॰ १६३ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कुंदा" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें