🕉️ 20 November 2026, Friday · 08:11:41 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कुप्पा
kuppā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कुप्पा संज्ञा पुं॰ [सं॰ कूपक] [स्त्री॰ अल्पा॰ कुप्पी] चमडे़ का बना हुआ घडे़ के आकार का एक बड़ा बर्तन जिसमें घी, तेल आदि रखे जाते हैं । यौ॰—कुप्पासाज । मुहा॰—कुप्पा लुढ़ना लुढ़कना =(१) किसी बडे़ आदमी का मरना । (२) अधिक व्यय होना । कुप्पा होना या हो जाना = (१) फूल जाना । सूजना । वरम होना । जैसे—भिड़ के काटने से उसका मुहँ कुप्पा हो गया (२) मोटा होना । हृष्टपुष्ट होना । जैसे, —वह दो महीने में ही कुप्पा हो गया (३) रूठना । रूठकर बोलचाल बंद करना । जैसे—वह जरा सी बात में कुप्पा हो जाते हैं । फूलकर कुप्पा होना = (१) मोटा होना । हृष्ट पुष्ट होना । (२) अत्यंत हर्षित होना । आनंद से फूल जाना । जैसे, —जिस समय वह यह सुनेगा फूलकर कुप्पा हो जायगा । किसी का मुँह कुप्पा होना = किसी की नाराज होकर मुँह फुलना । किसी का रूठकर बोलचाल बेंद करना । जैसे— जरा सी बात पर तुम्हारा मुँह कुप्पा हो जाता है । कुप्पा सा मुँह करना = मुँह फुलाना । रूटकर बोलचाल बंद करना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कुप्पा" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें