🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:59:15 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कूईं
kūīṃ
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कूईं संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ कुमुदिनी] जल में होनेवाला कमल की तरह का एक पौधा, जिसके पत्ते कमल ही के पत्तों के समान, पर कुछ लंबै और कटावदार होते हैं । विशेष—यह पौधा भारतबर्ष भर में ऐसे तालों, पोखरों या गड़ढों में होता है, जिनमें बरसात का पानी इकट्ठा होता है । यह बरसात के प्रारंभ में बीजों या पुरानी जड़ों से निकलता है । इसके पत्तें पानी के ऊपर रहते हैं और ड़ंठल अंदर । शरद् ऋतु अर्थात् क्वार कार्तिक में, इसमें सुँदर सुंदर सफेद फूल लगते हैं, जो लंबी लंबी नालों या इंठलों में लगे रहते हैं । इसकी ताल और कमल की नाल में इतना भेद होता है कि कमल की नाल के ऊपर गड़नेवाली रोई होती है, पर इसकी नाल चिकनी होनी है । कुई या कुमुदनी के फूल रात को खिलते हैं और चौदनी रात में बहुत मनोहर लगते हैं । इसी से कवियों ने चंद्रमा का नाम 'कुमुदबाँधव' आदि रखा है । सफेद फूल ही की कूईं अधिक देखने में आती है, पर कहीं कहीं लाल और पीले फूलों की कूईँ भी होती है । कमल के फूल की तरह इसके फूल के अंदर छत्ता नहीं होता, बाल्कि एक कार्णिका मंड़ल होता है, जिसके नीचे नाल की घुंड़ी होती है । यह घुंड़ी बढ़कर लड़डू की तरह हों जाती है और बीजों से भर जाती है । ये बीज काली सरसों की तरह के होते हैं और 'बेरा' कहलाते हैं । भूनने पर इनके सफेद लावे या खीलें हो जाती हैं । व्रत के दिन इन बीजों के लावे खाए जाते हैं । पटने में बेरे के लड़ड़ू अच्छे बनते हैं । कूई की जड़ खाई जाती है और दवा के काम में भी आती है । वैद्यक में कूँई— का फूल शीतल । कफ और पित्तनाशक तथा दाह और श्रम को दूर करनेवाला माना जाता है । पर्या॰—कैरव । कुमुदिनी । कुमुद । गर्दभ । सौगंधिक । कच्छ । कुव । सितोत्पल । कुवल । हल्लक (लाल कूईं) । कोका । उत्पख (सफेद कूईं) रात्रिपुष्प । हिमाब्ज । शीतजलज । निशाफुल्ल । कुवल । कुवेलय । कुवेल ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "कूईं" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें