🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:40:44 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

केतकी
ketakī
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
केतकी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. एक प्रकार का छोटा झाड़ या पौधा । केवड़ा । उ॰—गमक रहा था केतकी का गंध चारों ओर ।— साकेत, पृ॰ २७४ । विशेष—इसकी पत्तियाँ लंबी, नूकीली, चिपटी, कोमल और चिकनी होती हैं और जिनके किनारे और पीठ पर छोटे छोटे काँटे होते हैं । केतकी दे प्रकार की होती है—एक सफेद और दूसरी पीली । सफेद केतकी को हिंदी में केवड़ा और पीली या सुवर्ण केतकी को केतकी कहते हैं । इसकी पत्तियों से चटाइयाँ, छाते और टोपियाँ बनता हैं । इसका तना नरम होता है और बोतलों में डाट लगाने के काम में आता है । कहीं कहीं इसकी नरम पकत्तियों का साग भी बनाया जाता है । बरसात में इसमें फूल लगते हैं जो लंबे सफेद रंग के और बहुत सुगंधित होते हैं । इसका फूल बाल की तरह होकता है और ऊपर से लंबी लंबी पत्तियों से ढका हुआ होता है । फूल से अतर और सूगंधित जल बनाया जाता है और उससे कत्था भी बसाया जाता है । ऐसा प्रसिद्ध है कि इस फूल पर भौंरा नहीं बैठता । पूराणों के अनुसार यह फूल शिव जी को नहीं चढ़ाया जाता । वैद्यक में सफेद केतकी बालों की दुर्गंधि दूर करनेवाली मानी गई है । और इसका शाक या मूल स्वाद में कडुवापन लिये हुए मीठा और गुण में कफनाशक ता लघुपाक कहा गया है । पर्या॰—शूचीपत्र । हलीन । जंबूल । जंबूक । तीक्ष्ण पुष्पा । विफला । धूलिपुष्पा । मेध्या । इंदुकलिका । शिवदिष्टा । क्रकचा । दीर्घपत्रा । स्थिरगंधा । कटकदला । दलपुष्पा । केवढ़ा । एक रागिनी का नाम । उ॰—रामकली, गुनकली, कैतकी, सुर सघराई गायो । जैजैवंती, जगतमोहिनी, सुर सों बीन बजाओ ।—सूर (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
केतकी f. (g. गौरादि, Gaṇar. 46) id., Gīt.; Vet.; Sāh.; ŚivaP.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (309,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
केतकी, स्त्री, (केतक + गौरादित्वात् ङीष् ।) पुष्प- वृक्षविशेषः । केया इति भाषा ॥ (यथा, भ्रमराष्टके । १ । “गन्धाढ्यासौ भुवनविदिता केतकी स्वर्णवर्णा पद्मभ्रान्त्या क्षुधितमधुपः पुष्पमध्ये पपात” ॥) तत्पर्य्यायः । सूचीपुष्पः २ हलीनः ३ जम्बुलः ४ । इति रत्नमाला ॥ केतकः ५ सूचिकापुष्पः ६ जम्बुकः ७ क्रकचच्छदः ८ । इति भावप्रकाशः ॥ तीक्ष्णपुष्पा ९ विफला १० धूलिपुष्पिका ११ मेध्या १२ कण्टदला १३ शिवद्विष्टा १४ नृपप्रिया १५ क्रकचा १६ दीर्घपत्रा १७ स्थिरगन्धा १८ गन्धपुष्पा १९ इन्दुकलिका २० दलपुष्पा २१ पांशुला २२ । अस्या गुणाः । मधुरत्वम् । तिक्तत्वम् । कफनाशित्वम् । कटुत्वम् । लघुत्वञ्च ॥ तत्पुष्पगुणाः । वर्ण्यत्वम् । केशदौर्गन्ध्यनाशित्वञ्च ॥ हेमाभाया- स्तस्या गुणाः । मदनोन्मादकत्वम् । वृंहणत्वम् । सौख्यकारित्वञ्च ॥ तस्याः स्तनगुणाः । अति- [] शिशिरत्वम् । कटुत्वम् । पित्तकफापहत्वम् । रसायनत्वम् । वर्णदेहदार्ढ्यकारित्वञ्च । इति राज- निर्घण्टः ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-186-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔁 जिनके अर्थ में "केतकी" आता है (24)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें