🕉️ 19 November 2026, Thursday · 03:41:23 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कोदो
kodo
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कोदो संज्ञा पुं॰[सं॰ कोद्रव] एक प्रकार का कदन्न जो प्राय:सारे भारतबर्ष में होता है । कोदरा । कोदई । विशेष—इसका पौधा धान या बडी़ घास के आकार का होता है । इसकी फसल पहली बर्षा होते ही बो दी जाती है और भादों में तैयार हो जाती है । इसके लिये बढि़या भूमि या अधिक परिश्रम की आवस्यकता नहीं होती । कहीं कहीं यह रूई या अरहर के खेत में भी बो दिया जाता है । अधिक पकने पर इसके दाने झडकर खेत में गिर जाते हैं, इसलिये इसे पकने से कुछ पहले ही चकाटकर खलिहान में डाल देते हैं । छिलका उतरने पर इसके अंदर से एएक प्रकार के गोल चावल निकलते हैं जो खाए जाती हैं । कभी कभी इसके खेत में अगिया नाम की घास उत्पन्न हो जाती है जो इसके पौधों को जला देती है । यदि इसकी कटाई से कुछ पहले बदली हो जाय, तो इसके चावलों में एक प्रकार का विष आ जाता है । वैद्यक के मत से यह मधुर, तिक्त, रूखा, कफ और पित्तानाशक होता है । नया कोदो कुरु पाक होता है । फोडे़ के रोगी को इसका पथ्य दिया जाता है । मुहा॰—कोदो देकर पढ़ना या सीखना = अधूरी या बोढंगी शिक्षा । पाना । कोदो दलना = निकृष्ट पर अधीक परिश्रम का काम करना । छाती पर कोदो दलना = किसी को दिखलाकर कोई ऐसा काम करना जिससे उसे ईर्ष्या और ताप हो । किसी को जलाने या कुढा़ने के लिये उसे दिखलाकर या उसकी जानकारी में कोई काम करना ।
कोदो पु संज्ञा पुं॰ [सं॰ कौद्रव] दै॰ 'कोदो' । उ॰— फटै नाक न टूटै काधन कोदो गों भुल खैहै । — कबीर ग्रं॰, पृ॰ २८५ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "कोदो" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें