🕉️ 20 November 2026, Friday · 01:12:01 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

कोल्हू
kolhū
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
कोल्हू संज्ञा पुं॰ [हिं॰ कूल्हा या देश॰] तेल या ऊख पेरने का यंत्र जो कुछ कुछ डमरू के आकार का बहुत बड़ा होता है । विशेष—यह प्रायः पत्थर का और कभी कभी लकड़ी या लोहे का भी होता है । इसके बीच में थोड़ा सा खोखला स्थान होंता है जिसे हाँड़ी या कूँड़ी कहते है । इसके पेंदे में एक नाली होती है जिसमें से तेल या रस निकलकर बाहर की ओर रखे हुए बरतन में गिरता है । कूँड़ी के मध्य में लकड़ी का मोटा और ऊँचा लट्ठा लगा रहता है जिसे जाठ कहते हैं । यह जाठ नंधे हुए बैल या बैलों के चक्कर काटने से घूमती हैं, जिसके कारण कूँड़ी में डाली हुई चीज पर उसकी दाब पड़ती है । क्रि॰ प्र॰—पेरना ।—चलाना । मुहा॰—कोल्हू काटकर मोंगरी बनाना = कोई छोटी चीज बनाने के लिये बड़ी चीज नष्ट करना । थोड़े से लाभ के लिये बहुत सी हानि करना । कोल्हू का बैल =(१) बहुत कठन परिश्रम करनेवाला । दिन रात काम करनेवाला । (२) एक ही जगह बार बार चक्कर लगानेवाला । कोल्हू में डालकर पेरना = बहुत अधिक कष्ट पहुँचाकर प्राण लेना । बहुत दुःख देकर जान से मारना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "कोल्हू" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें