कौडा
संज्ञा पुं॰ [सं॰ कपर्दक, प्रा॰ कवद्दह , कवड्डह] बडी कौडी ।
उ॰— कौडा आँसू बूँद करि साँकर बरुनी सजल । कीन्हें बदन निर्मुद, दृग मलंग डारे रहैं । — बिहारी ( शब्द॰) । २ धन । पूँजी ।
उ॰ — गुरु किन वाट नाहिं कौडा विन हाट नाहिं । सुंदर॰ ग्रं॰, भा॰ २,पृ॰ ३८८ ।
कौडा
२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ कुण्डक] जाडे के दिनों में तापने के लिये किसी गड्ढे में खर, पतवार फूँककर जलाई हुई आग । अलाव ।
उ॰— जाडे के दिनों में किसी गरम कौडें के चारों और प्यार बिछा बिछा के अपने परिजनों के साथ युवती और वृद्धा , बालक और बालिका, युवा और वृद्ध सबके सब बैठ कथा कह दिन बिताते हैं । — श्यामा॰, पृ ॰४४ ।
कौडा
३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ कदल] एक प्रकार का जंगली प्याज । कोंचिडा फर्फार ।
कौडा
४ संज्ञा पुं॰ [देश॰] बूई नाम का पौधा जिसे जलाकर सज्जी खार निकालते हैं ।
वि॰ दे॰
बुई ।
कौडा
५ वि॰ [सं॰ कटु] दे॰
कडुआ ।
उ॰— भोरे भोरे तन करै, बंडै करि कुरबाण । मिट्ठा कौडा ना लगै दादु तौहू साण ।— दादु॰, पृ॰ ६५ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।