अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
खेलना १क्रि॰ अ॰[सं॰][प्रे॰ रुप खेलना] १. केवल चित्त की उमंग से अथवा मन बहलाने या व्यायाम के लिये इधर उधर उछलना, कुदना, दौ़ड़ना आदि । जैसे,—लड़के बाहर खेल रहे हैं । मुहा॰—खेलना खाना = आनंद से दिन बिताना । निश्चित होकर चैन से दिन काटना । जैसे,—अभी तुम्हारे खेलने खाने के दिन है; सोच करने के नहीं । उ॰—(क) खेलत खात रहे ब्रज भीतर । नान्हीं जाति तनिक धन ईतर ।—सुर (शब्द॰) । (ख) खेलत खात लरिकपन गो जोबन जुबतिन लियो जीति ।—तुलसी (शब्द॰) । २. कामक्रीड़ा करना । बिहार करना । मुहा॰—खेली खाई = पुरुष समागत से जानकारी (स्त्री) । खुल खेलना = खुल्लमखुल्ला कोई ऐसा काम करना जिसके करने में लोगों को लज्जा आती हो । सबकी जान में कोई बुरी काम करना । ३. भुत प्रेत के प्रभाव से सिर और हाथ पैर आदि हिलाना । अभुआना । ४. दुर हो जाना । चले जाना । ५. विचरना । चलना । बढ़ना । उ॰—भयो रजायसु आगे खेलहि । गढ़ तर छाँड़ि अंत होइ मेलहि ।—जायसी (शब्द॰) ।
खेलना २क्रि॰ स॰ १. ऐसी क्रिया करना जो केवल मनबहलाव या व्य़ायाम आदि के लिये की जाती है और जिसमें कभी कभी हार जीत का भी विचार किया जाता है जैसे,—गेंद खलना; जुआ खेलना, ताश खेलना इत्यादि । मुहा॰—जान या जी पर खेलना = अपने जीने की बाजी लगाना । अपने प्राण भय में डालना । ऐसा काम करना जिसमें मृत्यु का भय हो । (जान या जी के समान सिर, धन, इज्जत आदि कुछ और शब्दों के साथ भी यह मुहाविरा प्रायःबोला जाता है ।) २. किसी वस्तु को लेकर अपना जी बहलाना । किसी वस्तु को मनोरंजन के लिये हिलाना डुलाना आदि । जैसे,—खिलौना खेलना । जैसे—कागज यहाँ न छोड़ा, नहीं तो लड़के खेल डालेंगे । ३. नाटक या स्वाँग रचना । अभिनय करना । जैसे,—यह नाटक कल खेला जायगा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।