🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:20:52 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गंगेरन
gaṃgerana
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गंगेरन संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ गाङ्गेरुकी] एक प्रकार का पौधा जो औषध- शास्त्र में चतुर्विध बला के अंतर्गत माना जाता है और सहदेई के पौधी के समान होता है । विशेष—सहदेई से इसमें भेद यह है कि इसके पत्ते अधिक मोट े और दो अनीवाले होते हैं । फूल गुलाबी होते हैं और फल भी कुछ बड़े होते हैं । फल में विशेषता यह है कि पकने पर उसके पाँच भाग हो जाते हैं । गँगेरन के गुण भी वैद्यक में वरियारा या खिरैंटी के से माने जाते हैं । गँगेरन मूत्रकृच्छ, क्षत और क्षीण रोग, खुजली, कुष्ठ आदि में दी जाती है । गँगेरन दो प्रकार की होती है—एक छोटी, दूसरी बड़ी । बड़ी गँगेरन भी अम्ल, मधुर, त्रिदोषनाशक तथा दाह और ज्वर को दूर करनेवाली मानी जाती है । इसे गुलशकरी भी कहते हैं । पर्या॰—नागबला । गाँगेरुकी । झषा । हस्वगवेधुका । खरगं— धनी । गोरक्षतंडुला । भद्रौदनी । चतुःपला । खरवल्लिरिंका । महोदया । महापत्रा । विश्वदेवी । अनिष्ठा । देवदंडा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "गंगेरन" आता है (6)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें