🕉️ 28 November 2026, Saturday · 09:55:32 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गंधर्वनगर
gaṃdharvanagara
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟢 वाचस्पत्यम्
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गंधर्वनगर संज्ञा पुं॰ [गन्धर्वनगर]
१. नगर, ग्राम आदि का वह मिथ्या आभास जो आकाश में या स्थल में दृष्टिदोष से दिखाई पड़ता है । विशेष—जब गरमी के दिनों मरुभूमि या समुद्र में वायु की तहों का घनत्व उष्णाता के कारण असमान होता है, उस समय प्रकार की गति के विच्छेद से दूर के शहर, गाँव, वृक्ष, नौका आदि का प्रतिबिंब आकाश में पड़ता हैं और कभी कभी नौका आदि का प्रतिबिंब का प्रतिबिंब उलटकर पृथिवी पर पड़ता है, जिससे कभी दूर के गाँव, नगर आदि अदि या तो आकाश में उलटे टँगे या समीप दिखाई पड़ते हैं । यह दृष्टिदोष असमान तह के कारण उस समय होता है जब नीचे की त ह की वायु इतनी जल्दी हल्की हो जाती है कि उपर का वायु और उपर नहीं जा सकती । मृगमरीचिका भी दृष्टदोष से दिखाई देती हैं । गंधर्वनगर का फल बृहत्संहिता में लिखा है ।
२. मिथ्या भ्रम । ( वेदांत नमें संसार की उपमा गंधर्वनगर से दी जाती है ।)
३. चंद्रमा के किनारे का मंड़ल जो उस रात को दिखाई पड़ता है, जब आकाश हलके बादलों की तह से ढका रहता है ।
४. वह दृश्य जो कोसों तक फैली हुई नमक की चद्दरों पर सूर्य की किरणों के पड़ने से दिखाई पड़ता है ।
५. संध्या के समय पश्चिम दिशा में रंग बिरंगे बादलों के बीच फैली हुई लाली ।
६. महाभारत के अनुसार मानसरोवर के निकट का एक नगर । विशेष—इस नगर की रक्षा गंधर्व करते थे । अर्जुन ने गंधर्व- नगर को जीतकर तित्तिर, कल्माष और मंड़ूक नामक घोड़े प्राप्त किए थे ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
गन्धर्व—नगर n. ‘Gandharva-city’, an imaginary town in the sky, MBh. ii, 1043; Hariv.; R. v &c.
Fata Morgana, Pāṇ. iv, 1, 3; Kār.; VarBṛS. xxx
xxxvi, 4; BhP. v, 14, 5; Kād.
the city of the Gandharva people, R. vii.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (346,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
गन्धर्वनगर न० अनिष्टसूचके आकाशोत्थिते वृ० सं० उक्ते १ खपुरे खपुरशब्दे विवृतिः तस्य कालभेदे विपाकः वृ० स० ९७ अ० उक्तो यथा । “गन्धर्वपुरं मासात् रसवैकृत्यं हिरण्यविकृतिश्च” । ६ त० । २ गन्धर्वाणां नगरे च । “सरो- मानसमासाद्य हाटकानभितः प्रभुः । गन्धर्वरक्षितं देशमजयत् पाण्डवस्ततः । तत्र तित्तिरिकुल्माषान् मण्डूकाख्यान् । हयोत्तमान् लेभे स करमत्यन्तं ग- न्धर्वनगरात्तदा” भा० स० १७ अ० । अर्जुनोत्तरदि- ग्विजयोक्तौ । गन्धर्वपुरादयो०प्यत्र ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2528,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔁 जिनके अर्थ में "गंधर्वनगर" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬