🕉️ 19 November 2026, Thursday · 03:05:13 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गप
gapa
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गप १ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ कल्प, प्रा॰ कप्प अथवा सं॰ जल्प > गल्प, हिं॰ गप्प] [वि॰ गप्पी]
१. इधर उधर की बात, जिसकी सत्यता का निश्चय न हो ।
२. वह बात जो केवल जी बहलाने के लिये की जाय । वह बात जो किसी प्रयोजन से न की जाय । बकवाद । क्रि॰ प्र॰—मारना । यौ॰—गप शप = इधर उधर की बातें । वार्तालाप ।
३. झूठी बात । मिथ्या प्रसंग । कपोलकल्पना । जैसे,— यह सब गप है; एक बात भी ठीक नहीं है ।
४. झूठी खबर । मिथ्या संवाद । अफवाह । मुहा॰ गप उड़ना = झूठी खबर फैलाना ।
५. वह झूठी बात जो बडा़ई प्रकट करने के लिये की जाय । डींग । क्रि॰ प्र॰—मारना ।—हाकना ।
गप २ संज्ञा पुं॰ [अनु॰]
१. वह शब्द जो झट से निगलने, किसी नाम अथवा गीली वस्तु में घुसने या पड़ने आदि से होता है । जैसे— (क) वह गप से मिठाई खा गया । (ख) घाव में इतनी सलाई गप से घुस गई । विशेष—इस प्रकार के और अनुकरण शब्दों के समान इस शब्द का प्रयोग भी प्रकार सूचित करने के लिये प्रायः 'से' के साथ होता है । यो॰—गपागप = जल्दी जल्दी । झटपट ।
२. निगलने या खाने की क्रिया । भक्षण । जैसे-(क) सब मत गप कर जाओ, हमारे खाने के लिये भी रहने दो । (ख) मीठा मीठा गप, कड़वा कडुवा थू । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "गप" आता है (4)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें