🕉️ 19 November 2026, Thursday · 06:15:24 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गाहना
gāhanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गाहना क्रि॰ स॰ [सं॰ गाहन = अवगाहन]
१. डूबकर थाह लेना । अवगाहन करना ।
२. मथना । विलोड़ना । हलचल मचाना । क्षुब्ध करना । उ॰—ब्रजराज तिनके और तौ ब्रजराज के परताप । जिन साह के तल गाहि के निज साहिबी करि थाप ।—सूदन (शब्द॰) ।
३. धान आदि के डंठल को दाँते समय एक डंडे से उठाकर गिरना, जिसमें दाना नीचे झड़ जाय । ओहना । उ॰—कहो तुम्हारो लागत काहे । कोटिन जतन कहौ जो ऊधो नाहिं बककिहौ वाहे । वाहे तो अपने जी मेरी तू सत ले मन चाहे । । यह भ्रम तो अबहीं मिटि जैहैं ज्यों पयार के गाहे । काशी के लोगन लै सिखयो जो समुझो या माहे । सूर श्याम बिहरत ब्रज अंदर जीजतु है मुख चाहे ।—सूर (शब्द॰) ।
४. जहाज आदि की दरारों में सन आदि ठूसकर भरना । कालपट्टी करना ।—(जहाज) ।
५. खेत में दूर दूर पर जोताई करना ।
६. घूमना । फिरना । चलना । उ॰—ब्रज बन गैल गन्यारनि गाहत । लरत फिरत ज्यों ज्यों सुख चाहत ।—घनानंद, पृ॰ १९० ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें