अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
गुलू १संज्ञा पुं॰[देश॰] १. नेपाल की तराई, बुंदेलखंड और बंगाल की खुश्क चट्टानों पर तथा छोटी छोटी पहाड़ियों पर और दक्षिण भारत तथा बरमा के जंगलों में होनेवाला एक प्रकार का बड़ा पेड़ । विशेष—यह २५ से ४० हाथ तक ऊँचा होता है । इसमें टहनियों के सिरों पर गुच्छों में लंबी पत्तियाँ लगती है । जाड़े में इसका पतझड़ होता है और माघ फागुन में इसमें गंदकी रंग के छोटे फूल लगते हैं । इस वृक्ष की टहनियों, पत्तियों और कतीरा नाम के गोंद का उपयोग औषध में बहुत होता है और गरीब लोग इसके बीज भूनकर खाते हैं । कहीं कहीं लोग इसकी जड़ भी खाते हैं । इस वृक्ष की ऊपरी छाल मुलायम होती है और उसमें पर्त निकलती है । जब यह वृक्ष दस बरस का पुराना हो जाता है तब इसके तने के चार चार हाथ लंबे टुकड़े काट लेते हैं और उनके ऊपर की छाल निकाल लेते हैं । इसके हीर में से बहुत बढ़िया रेशा निकलत ा है जिससे रस्से बनते हैं और एक प्रकार का कपड़ा भी बुना जाता है । इसकी लकड़ी से कई तरह के खिलौने आदि बनते हैं । प्रायः अकाल में इसकी छोटी छोटी टहनियाँ पशुओं के चारे का काम देती हैं । कतीरा नाम का गोंद इसी बृक्ष से निकलता है । २. एक प्रकार की मछली जो हाथ सवा हाथ लंबी होती है । ३. एक प्रकार की बटेर ।
गुलू २संज्ञा पुं॰[फ़ा॰] गला । गरदन ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।