अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
गुल्ला १संज्ञा पुं॰[हिं॰ गोला] १. मिट्टी की बनी हुई गोली जो गुलेल से फेंकी जाती है । २. एक बँगला मिठाई । विशेष—यह फटे दूध के छेने की गोल गोल पिंडियों को शीरे में डु़बोने से बनती है । इसे रसगुल्ला भी कहते हैं ।
गुल्ला २संज्ञा पुं॰[अ॰ गुल] शोर । हल्ला । ऊँचा शब्द । उ॰— आये निशाचर साहनी साजि मरीच सुबाहु सुने मख गुल्ला ।— रघुराज (शब्द॰) । यौ॰—हल्ला गुल्ला = शोरगुल ।
गुल्ला ३संज्ञा पुं॰[हिं॰ गुल्ली] १. ईख का कटा हूआ छोटा टुकड़ा । गँडेरी । गाँड़ा । २. ईख का एक पोर जिसमें से ऊपर का कठोर हिस्सा या चेंफ और गाँठ निकाल दिया गया हो ।
गुल्ला ४संज्ञा पुं॰[हिं॰ गुलेल] वह धनुष जिससे मिट्टी की गोली फेंकी जाती है । गुलेल । उ॰—चूक उनहुँ ते होय दे बाँधे बरछी गुल्ला ।—गिरधर (शब्द॰) ।
गुल्ला ५संज्ञा पुं॰[देश॰] दरी कालीन बुनने के करघे में वह बाँस जिसमें बज के दोनों सिरे बँधे रहते हैं ।
गुल्ला ६संज्ञा पुं॰[देश॰] वह ताना जो रेशमी धोतियों के किनारे बुनने में अलग तनकर भाँज में लगाया जाता है ।
गुल्ला ७संज्ञा पुं॰[हिं॰ गुल्ली] रस्सी में बँधी हुई वह छोटी लकड़ी जो पानी सींचने की लोटी (लुटिया) में पड़ी रहती है और जिसके अँटकाव के कारण भरी हुई लोटी रस्सी के साथ खिंच आती है ।
गुल्ला ८संज्ञा पुं॰[देश॰] एक पहाड़ी पेड़ जो बहुत ऊँचा होता हैं । विशेष—इसके हीर की लकड़ी सुगंधित, हलकी और भूरे रंग की होती है तथा मजबूत होने के कारण इमारत के काम में आती हैं । नैनीताल में यह पेड़ पेड़ बहुत होता है । इसे 'सराय' भी कहते हैं ।
गुल्ला ९संज्ञा पुं॰[देश॰] गोटा पट्टा बुननेवालों का एक डोरा जो मजबूत होता है और जिसके दोनों सिरों पर सरकंडे की लकड़ियाँ लगी होती है । विशेष—यह डोरा ताना के बदले में पड़ा रहता है । इसका एक सिरा ढेंकली में लगा रहता है और दूसरा सिरा पावँड़ी में बँधा होता है ।
गुल्ला १०संज्ञा पुं॰[हिं॰ गुल्ली] रुई ओटने की चरखी के बीच में लगा हुआ लोहे का छड़ । विशेष—यह लगभग ड़ेढ़ बालिश्त लंबा होता है । पिढ़ई और खूटों के बीच में ठोका रहता है । इससे पिढ़ई या खूँटे सरकने या हिलने नहीं पाते ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।