🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:37:15 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गोटी
goṭī
🟠 शब्दसागर
📜 शब्द-रूप📗 अमरकोश
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गोटी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ गुटिका]
१. कंकड़, गेरू, पत्थर इत्यादि का छोटा गोल टुकड़ा जिससे लड़के अनेक प्रकार के खेल खेलते हैं ।
२. हाथीदाँत, हड्डी, लकड़ी इत्यादि का बना हुआ चौपड़ खेलने का मोहरा । नरद । विशेष—ये गैलियाँ गिनती में कुल १६ होती हैं जिनमें से ४ लाल, ४ हरे, ४ पीले और ४ काले रंग की रहती हैं । मुहा॰—गोटी जमना या बैठना = खेल के आरंभ में पौ आदि दाँव पड़ने पर नई गोटी का चलने योग्य बनना ।स गोटी मरना =खेल के मध्य में पीछे से दूसरे खिलाड़ी की किसी नई गोटी के उस स्थान पर आ जाने के कारण पहलेवाली गोटी का अपने स्थान से हटाकर खेल से अलग कर दिया जाना । गोटी बैठना =एक ही घर में एक खिलाड़ी की दो गोटियों का एक साथ रखा जाना । इस दिशा में पीछे से आनेवालसी गोटियों का एक साथ रखा जाना । इस दिशा मं पीछे से आनेवाली गोटियों का मार्ग रुक जाता है और वह उस समय तक आगे नहीं बढ़ सकती जबतक कि दोनों गोटियाँ अलग अलग घरों में न चल जायँ । इस प्रकार बैठी हुई गोठियाँ मारी भी नहीं जा सकतीं । गोटी मारना =खेल में किसी गोटी का चलने योग्य न रहना । किसी गोटी के खाने में विपक्षी की गोटी का आ जाना जिससे पहली गोटी खाने से हटा दी जाती है । गोटी मारना =चाल द्वारा किसी खाने से कोई गोटी हटाकर अपनी गोटी बैठाना । विपक्षी की गोटी को बेकाम करना । गोटी लाल होना =लाभ होना । प्राप्ति होना ।
३. एक खेल जो ९, १५, १८ या इनसे अधिक गोटियों से भूमि पर एक दूसरी को काटती हुई आड़ी और सीधी रेखाएँ बनाकर खेला जाता है । यौ॰—गोटिया चाल =दाँव पेंच की चाल । कुटिल नीति ।
४. उपाय । युक्ति । तदबीर । लाभ का आयोजन । प्राप्ति का डौल । आमदनी की सूरत । जैसे,—वहाँ (२००) की गोटी हैं, वे क्यों न जाएँगे । मुहा॰—गोटी जमन या बैठना =युक्ति चलना । उपाय या युक्ति सफल होना । प्राप्ति का डौल होना । आमदनी की सूरत होना । गोटी बैठाना या जमाना =युक्ति लगाना । तदबीर लड़ाना । जैसे,—उन्होंने अपनी गोटी बँठा ली है, अब वहाँ किसी की दाल न गले गी ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "गोटी" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें