🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:43:19 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गोभी
gobhī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गोभी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ गोजिह्वा (= बनगोभी) या गुम्भ (= गुच्छा)] एक प्रकार की घास, जिसके पत्ते लंबे, खरखरे, कटावदार और फूलगोभी के पत्तों के रंग के होतो हैं । गोजिया । बनगोभी । विशेष—इसमें पीले रंग के चक्राकार फूल लगते हैं और पत्तों के बीच में एक बाल निकलती है । इसे पशु बड़े चाव से खाते हैं । वैद्यक में यह शीतल, कडुई, हलकी, वातकारक और कफ, पित्त, खाँसी, रुधिरविकार, अरुचि, फोड़ा, ज्वर और सब प्रकार के विष का दोष दूर करनेवाली मानी गई है ।
गोभी २ संज्ञा स्त्री॰ [अं॰ कैबेज] एक प्रकार का शाक । विशेष—इसकी खेती इधर कुछ दिनों भारत में अधिकता से होने लगी है । वनस्पति शास्त्र के ज्ञाता इसके क्षुप को रोई या सरसों की जाति का मानते हैं । यह तीन प्रकार की होती है—फूल गोभी, गाँठगोभी (दे॰ गाँठगोभी ) और पातगोभी या करमकल्ला (दे॰ करमकल्ला) । फूलगोभी को साधारणतः गोभी ही कहते हैं । इसका डंठल, जो जमीन में गड़ा होता है, साधारण गन्ने के बराबर मोटा होता है और एक बालिश्त या इससे कुछ अधिक लंबा होता है । इसके ऊपर चारो ओर चौडे मोटे और बड़े पत्ते होते हैं जिनके बीच में बहुत छोटे छोटे मुँहबँधे फूलों का गुथा हुआ समूह रहता है । खिले हुए फूलोंवाली गोभी खराब समझी जाती है । यह कार्तिक के अंत तक तैयार हो जाती है और जाड़े भर रहती है । इसके फूल की तरकारी बनती है और मुलायम पत्तों का साग बनाया जाता है । यह सुखाकर भी पखी जाती है और दूसरी ऋतुओं में काम आती है ।
३. पौधों का गोभ नामक एक रोग ।
गोभी संज्ञा पुं॰ [सं॰ गोमिन्]
१. श्रृगाल । सियार । गीदड़ ।
२. पृथ्वी ।—(डिं॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "गोभी" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें