अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
गोली १संज्ञा स्त्री॰[हिं॰ गोला का स्त्री॰ और अल्पा॰] १. किसी चीज का छोटा गोलाकार पिंड । वटिया । जैसे,— सू त की गोली, अफीम की गोली, खेलने की गोली । २. औषध की वटिका । बटी । क्रि॰ प्र॰—खाना ।—खिलाना ।—देना । ३. मिट्टी, काँच आदि का बना हुआ वह छोटा गोला पिंड जिसे बालक खेलते हैं । क्रि॰ प्र॰—खेलना ।—मारना ।—लगाना । ४. गोली का खेल । ५. पशुओं का एक रोग । ६. पीले या बादामी रंग की गाय । ७. मदक की गोली जो अफीम से तैयार की जाती है और जिसे तंबाकू की तरह पीते हैं । ८. सीसे आदि का ढला हुआ वह गोल पिंड जो बंदूक में भरकर घायल करने या मारने के लिये चलाया जाता है । क्रि॰ प्र॰—चलना ।—चलाना ।—छोड़ना ।—मारना ।— लगाना । मुहा॰—गोली खाना = बंदूक की गोली का आघात सहना । गोली बचाना = किसी संकट या आपति से धूर्ततापूर्वक अपना बचाव करना । विपत्ति के स्थान से या अवसर पर टल जाना । गोली मारते हैं = उपेक्षापूर्वक छेड़ देते हैं । तुच्छ समझकर ध्यान छोड़ देते हैं । मिलने न मिलने या होने न होने की परवा नहीं करते हैं । जैसे—ऐसी नौकरी को हम गोली मारते हैं । गोली मारो = उपेक्षापूर्वक छोड़ दो । तुच्छ समझकर ध्यान छोड़ दो । मिलने न मिलने या होने न होने की परवा न करो । जाने दो । दूर हटाओ । जैसे,—अजी गोली मारो, ऐसे रोजगार में क्या रखा है । ९. मिट्टी की गोल ठिलिया । छोटा घड़ा ।
गोली पु २संज्ञा स्त्री॰[हिं॰ गोला] दासी । सेविका । उ॰— छोट सी भैस सोहनै सींगनि, टहलि करनि को गोली जू ।— नंद॰ ग्रं॰, पृ॰ ३३७ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।