🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:04:04 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

गौं
gauṃ
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
गौं संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ गम, प्रा॰ गँव]
१. प्रयोजन सिद्ध होने का स्थान या अवसर । सुयोग । मौका । घात । दाँव । उ॰— मनहुँ इंदु बिंब मध्य, कंज मीन खंजन लखि, मधुप मकर, कीर आएतकि तकि निज गौंहैं ।—तुलसी (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—ताकना ।—देखना । यौ॰—गौं घात = उपयुक्त अवसर या स्थिति । मौका ।
२. प्रयोजन । मतलब । गरज । अर्थ । उ॰—यह स्थिति । मौका । पहिले कहि राकी असित न अपने होहीं । सूर काटि जो माथो दीजै चलत आपनो गौंही ।—सूर (शब्द॰) । यौ॰—गौं का = (१) मतलब का । काम का । प्रयोजनीय (वस्तु) । जैसे,—बाजार जाते हो; कौई गौं की चीज मिले तो लेते आना । (२) स्वार्थी । मतलबी । खुदगरज (व्यक्ति) । गौं का यार = कोवल अपना मतलब गाँठने के लिये साथ में रहनेवाला । मतलबी । स्वार्थी । मुहा॰—गौं गाँठना = अपना मतलब निकालना । स्वार्थ साधन करना । कान निकालना । गौं निकलना = काम निकलना । प्रयोजन सिद्ध होना । स्वार्थ साधन होना । उ॰—अब तो गौं निकल गई; वे हमसे क्यों बोलेंगे ।गौं निकलना = काम निकलना । प्रयोजन सिद्ध करना । स्वार्थ साधन करना । मतलब पूरा करना । गौं पड़ना = काम पड़ना । गरज होना । दरकार होना । आवाश्यकता होना । जैसे,—हमें ऐसी क्या गौं पड़ी है जो हम उनके यहाँ जायँ । वि॰ दे॰ गवँ ।
३. ढब । चाल । दंग । उ॰—कल कुंड़ली चौतनी चारु अति चलत मत्त गज गौं हैं ।—तुलसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "गौं" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें