🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:20:37 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

घोटना
ghoṭanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
घोटना क्रि स॰ [सं॰ √घुट् = आवर्तन या प्रतिघात करना ]
१. किसी वस्तु को दूसरी वस्तु पर इसलिये बार बार रगडना कि वह दूसरी वस्तु चिकनी और चमकीली हो जाय । जैसे,— कपडा घोटना, तख्ती घोटना, दीवार घोटना । कागज घोटना ।
२. किसी वस्तु को बट्टे या और दूसरी वस्तु से इसलिये बार बार रगड़ना कि वह बहुत बारीक पिस जाय । रगड़ना । जैसे,—भाँग घोटना, सुरमा घोटना । विशेष—घिसने और घोटने में यह अंतर है कि घिसने का प्रभाव, जो वस्तु ऊपर रखकर फिराई जाती हे, उसपर वांछित होता है । जैसे—चंदन घिसना; पर घोटने का प्रभाव आधार (जैसे,— कपडा, कागज आदि) या उसपर रखी हुई किसी वस्तु (जैसे, सिल पर रखी हुई बादाम, भाँग आदि) पर वांछित होता है । जैसे,—कपडा घोटना, भाँग घोटना । पीसने का प्रभाव केवल आधार पर रखी हूई वस्तु ही पर वांछित होता है । जैसे,—भाँग पीसना, आटा पीसना । रगड़ने और घोटने में भी वही अंतर है, जो घिसने और घोटने में है । संयो॰ क्रि॰—डालना ।—देना ।
३. किसी पात्र में रखकर कई वस्तुओं को बट्टे आदि से रगड़कर परस्पर मिलाना । हल करना ।
४. कोई कार्य, विशेषतः लिखने पढ़ने का कार्य, इसलिये बार बार करना कि उसका अभ्यास हो जाय । अभ्यास करना । मश्क करना । जैसे,—सबक घोटना, पट्टी या तख्ती घोटना ।
५. डाँटना । फटकारना । बहुत बिगड़ना । जैसे,—अफसर ने बुलाकर उन्हें खूब घोटा ।
६. छूरा या उस्तरा फेरकर शरीर के बाल दूर करना । मूडना ।
७. (गला) इस प्रकार दबाना कि साँस रुक जाय । (गला) मरोड़ना । मुहा—गला घोटना = दे॰ गला में मुहा॰ ।
घोटना २ संज्ञा पुं॰
१. घोटने का औजार । वह वस्तु जिससे कुछ घोटा जाय । जैसे—भँगघोटना । उ॰—काया कुंडी करै पवन का घोटना । पल्टू—पृ॰ ९४ ।
२. रँगरेजों का लकडी का वह कुंदा जो जमीन में कुछ गडा रहता है और जिस पर रखकर रँगे कपडे घोटे जाते हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "घोटना" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें