चंद्रकला
संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ चन्द्रकला]
१. चंद्रमंडल का सोलहवाँ अंश ।
वि॰ दे॰
कला ।
२. चँद्रमा की किरण या ज्योति ।
उ॰—धनिद्वैज की चंद्रकला आबला सो लला की सजीवन मूरि भई है । —सेवक (शब्द॰) ।
३. एक वर्णवृत्त जो आठ सगण और एक गुरु का होता है । इसका दूसरा नाम सुंदरी भा है । यह एक प्रकार का सवैया है । जैसे,—सब सों गहि पाणि मिले रघुनंदन भेंटि कियो सब को बड भागी ।
४. माथे पर पहनने का एक गहना ।
५. छोटा ढोल ।
६. एक प्रकार की मछली जिसे बचा भी कहते हैं ।
७. एक प्रकार की बँगला मिठई ।
८. एक प्रकार का सातताल ताल । विशेष—इसमें तीन गुरु और तीन प्लुत के बाद एक लघु होता है । इसका बोल यह है —तक्किट किट तक्किट किट धिक तां तां तां धिम धिम तां तां तां धिम धिक तां तां तां धिम धा ।
९. नखाघात का चिह्न । नखक्षत (को॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।