चकरी
१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ चक्री]
१. चक्की ।
२. चक्की का पाट ।
उ॰—जँतइत के धन हेरिनि ललइच कोदइत के मन दौरा हो । दुइ चकरी जिन दरन पसारहु तब पैहौ ठिक ठौरा हो ।—कबीर (शब्द॰) ।
३. चकई नाम का लड़कों का खिलौना ।
उ॰—(क) बोलि लिये सब सखा संग के खेलत स्याम नंद की पौरी । तैसेइ हरि तैसेइ सब बालक कर भौंरा चकरीन की जोरी ।—सूर (शब्द॰) । (ख) चकरी लौं सकरी गलिन छिन आवति छिन जाति । परी प्रेम के फंद में बधू बितावति राति ।—पद्माकर ग्रं॰, पृ॰ १९९ ।
चकरी
२ वि॰ चक्की के समान इधर उधर घुमनेवाला । भ्रमित । अस्थिर । चंचल ।
उ॰—हमारे हरि हारिल की लकरी । मन क्रम बचन नंद नंदन उर यह दृढ़ करि पकरी । जागत सोवत स्वप्न दिवस निकि 'कान्ह कान्ह' जक री । सुनत हिये लागत हमैं ऐसी ज्यों निकि करुई कँकरी । सु तौ व्यधि हमकों लै आए देखी सुनी न करी । यह तौ सूर तिन्हैं लै सौंपी जिनके मन चकरी ।—सूर (शब्द॰) ।
चकरी
३ वि॰ स्त्री॰ [हिं॰ चकरा] चौड़ी । दे॰
चकरा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।