🕉️ 19 November 2026, Thursday · 07:14:11 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

चटकना
caṭakanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
चटकना क्रि॰ अ॰ [अनु॰ चट]
१. 'चट' शब्द करके टूटना या फूटना । बिना किसी प्रबल बाहरी आघात के फटना या फूटना । हलकी आवाज के साथ टूटना । तड़कना । कड़कना । जैसे,—आँच से चिमनी चटकना, हाँड़ी चटकना । उ॰— चटके न पाटी पाँव धरिए पलंग ऐसे है हरि हरा के मेरी जेहर न खटकै ।—ठाकुर॰, पृ॰ २४ । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
२. कोयले, गँठीली लकड़ी आदि का जलते समय चटपट करना ।
३. चिड़चिड़ाना । बिगड़ना । झुँझलाना । क्रोध से बोलना । झल्लाना । जैसे,—चटककर बोलना ।
४. धूप या खुली हवा में पड़ी रहने के कारण लकड़ी या और किसी वस्तु में दरज पडना । स्थान स्थान पर फटना ।
५. मोड़कर दबाने पर उँगलियों का चटचट शब्द करना । उँगली फूटना ।
६. कलियों का फूटना या खिलना । प्रस्फुटित होना । उ॰—तुव जस सीतल पौन परसि चटकी गुलाब की कलियाँ । अति सुख आइ असीस देत सोई । करि अँगुरिन चट अलियाँ ।—हरिश्चंद्र (शब्द॰) ।
७. अनबन होना । खटकना । जैसे,—उन दोनों में आजकल चटक गई है । विशेष—इस अर्थ में इस क्रिया का प्रयोग 'खटकना' की तरह स्त्री॰ ही में होता है; क्योंकि इसका कर्ता 'बात' लुप्त है ।
चटकना २ संज्ञा पुं॰ [अनु चट] चपत । तमाचा । थप्पड़ । क्रि॰ प्र॰—देना । मारना । लगाना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "चटकना" आता है (4)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें