🕉️ 19 November 2026, Thursday · 08:54:00 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

चमोटी
camoṭī
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
चमोटी संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ चाम + औटा (प्रत्य॰)]
१. चाबुक । कोड़ा । उ॰—(क) माखनचोर री मैं पायो । मैं जु कही सखी होतु कहा है भाजन लगत झुझायो । जै चाहौ तो जान क्यों पैहै बहुत दिननु है खायो । बार बार हौं ढूँका लागी मेरी बात न आयो । नोई नेत की करौं चमोटी घूँघट में डरवायो । विहँसति निकसि रही दो दँतियाँ तब लै कंठ लगायो । मेरे लाल को मारि सकै को रोहिन गाहि हलरायो । सूरदास प्रभु बालक लीला विमल बिमल यश गायो ।—सूर (शब्द॰) । (ख) खोटी परै उचटै सिर चोटी चमोटी लगै मनो काम गुरु की ।—(शब्द॰)
२. पतली छड़ी । कमची । बैंत । उ॰— चमोटी लगै छमाछम । विद्या आवै झमाझम ।—(पाठशाला के लड़के) ।
३. वह चमड़ा जिसे कैदियों की बेड़ियों में लोहें की रगड़ से बचने के लिये लगाते हैं ।
४. चमड़ें का वह टुकड़ा जिसपर नाई छुरे की धार घिसते हैं ।
५. चमड़े का चार पाँच हाथ लंबा तस्मा जो खराद या सान में लपेटा रहता है और जिसे खींचने से खराद या सान का चक्कर घूमता है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "चमोटी" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें