🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:02:40 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

चलता
calatā
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
चलता १ वि॰ [हिं॰ चलना] [वि॰ स्त्री॰ चलती]
१. चलता हुआ । गमन करता हुआ । गतिवान् । जैसे,—चलती गाड़ी । यौ॰—चलता खाता = बैंक का वह खाता जिसका हिसाब हमेशा चालू रहता है, जब चाहे उसमें रुपया जमा किया जा सकता है और निकाला जा सकता । चलता छप्पर = छाता (फकीरों की भाषा) । चलता पुरजा = व्यवहारकुशल । चालाक । चुस्त । व्यवहारतत्पर । चलता लेखा = दे॰ 'चलता- खाता' । चलता समय = जीवन का अंतिम समय । जीवनांत । चलता समाँ =दे॰ 'चलता समय' । मुहा॰—चलता करना = (१) हटाना । भगाना । भेजना । जैसे,—(क) अबइन्हें क्यों बैठाए हो ? चलता करो । (ख) इस कागज को आज चलता करो । (२) किसी प्रकार निपटाना । झगड़ा दूर करना । जैसे,—किसी प्रकार इस मामले को चलता करो । चलती गाड़ी में रोड़ा अटकाना= होते हुए कार्य में बाधा डालना । चलता बनना = चल देना । प्रस्थान करना । उ॰—तुम तो वहाँ से चलते बने, पकड़े ग ए हम ।चलता होना=चल देना । प्रस्थान करना ।चलता फिरता नजर आना=चलता बनना ।
२. जिसका क्रमभंग न हुआ हो । जो बराबर जारी हो । मुहा॰—चलता लेखा या खाता=वह हिसाब जिसके संबंध का लेनदेन बराबर होता रहे और जिसकी बाकी न गिराई गई हो ।
३. जिसका चलन अधिक हो । जिसका रवाज बहुत हो । प्रचलित । उ॰—यह चलती चीज है दुकान पर रख लो । यौ॰— चलता गाना=वह गाना जो शुद्बु राग रागनियों के अत- र्गत न हो, पर जिसका प्रचार सर्वसाधारण में हो । जैसे,— दादरा, लावनी इत्यादि ।
४. काम करने योग्य । जो असक्त न हुआ हो । जैसे, चलता बैल ।
५. व्यवहार में तत्पर । व्यवहारपटु । चालाक । चुस्त ।
चलता २ संज्ञा पुं॰ [देश॰]
१. एक प्रकार का सदाबहार पेड़ जिसकी लकड़ी चिकनी, बहुत मजबूत और अंदर से लाल होती है । विशेष—यह बंगाल, मदरास और मध्यभारत में बहुत अधिकता से उत्पन्न होता है । इसकी लकड़ी प्राय: इमारत में काम आती है और पानी में जल्दी नहीं सड़ती । इसके पुराने पत्तों से हाथीदाँत साफ किया जाता है । इसमें बेल के आकार का बड़ा फल लगता है जो कच्चा भी खाया जाता है और जिसकी तरकारी भी बनती है । फल में रेशा बहुत अधिक होता है इसलिये उसे कच्चा या तरकारी बनने पर चूस चूस कर खाते हैं ।
२. रास्ते में वह स्थान जहाँ फिसलन और कीचड़ बहुत अधिक हो । (कहारों की परि॰) ।
३. कवच । झिलम ।
चलता ३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] चल होने का भाव । चंचलता । अस्थिरता ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
चल—ता f. shaking, tremulous motion, Suśr. i, 32, 1.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (391,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔁 जिनके अर्थ में "चलता" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें