🕉️ 19 November 2026, Thursday · 05:27:24 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

चाक
cāka
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
चाक संज्ञा पुं॰ [सं॰ चक्र, प्रा॰ चक्क]
१. पहिए की तरह का वह गोल (मंडलाकार) पत्थर जो एक कील पर घूमता है और जिसपर मिट्टी का लोंदा रखकर कुह्मार बरतन बनाते हैं । कुलालचक्र । विशेष—इसके किनारे पर एक जगह रुपए के बराबर एक छोटा सा गड्ढा होता है जिसे कुह्मार 'चित्ती' कहते हैं । इसी चित्ती में डंडा अटकाकर चाक घुमाते हैं ।
२. गाडी या रथ का पहिया । उ॰—विविध कता के लगे रताके छुवैं जे रविरथ जाके ।—रघुराज (शब्द॰) ।
३. चरखी जिसपर कुएँ से पानी खींचने की रस्सी रहती है । गराड़ी । घिरनी ।
४. मिट्टी की वह गोल घरिया जिसमें मिस्त्री जमाते हैं ।
५. थापा जिससे खलियान की राशि पर छापा लगाते हैं । वि॰ दे॰ चाकना ।
६. सान जिसपर छुरी, कटार आदि की धार तेज की जाती है ।
७. ढेंकली के पिछले छोर पर बोझ के लिये रखी हुई मिट्टी की पिंडी ।
८. मिट्टी का वह बरतन जिससे ऊख का रस कड़ाह में पकने के लिये डाला जाता है ।
९. मंडलाकार चिह्न की रेखा । गोंड़ला ।
चाक २ संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰]
१. दरार । चीर । मुहा॰—चाक करना देना = चीरना । फाड़ना । चाक होना = चीर जाना । फाड़ जाना ।
२. आस्तीन का खुला हुआ मोहरा । यौ॰— चाके गरेबाँ = गरेबान का खुला हुआ भाग ।
चाक ३ वि॰ [तु॰ चाक]
१. दृढ । मजबूत । पुष्ट ।
२. हृष्ट पुष्ट । तदुरुस्त । यौ॰—चाक चौबद = (१) हृष्ट पुष्ट । तगड़ा । (२) चुस्त । चालाक । फुरतीला । तत्पर ।
चाक ४ संज्ञा पुं॰ [अं॰] खरिया । मिट्टी । दुद्धी । यौ॰—चाक प्रिंटिंग = एक प्रकार की सफेद रंग की छपाई जो प्रायः पुस्तकों के टायटिल पेज (आवरणपत्र) आदि पर होता है । इसकी स्याही खरिया के योग से बनती है ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "चाक" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें