🕉️ 20 November 2026, Friday · 02:43:05 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

चाणक्य
cāṇakya
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
चाणक्य संज्ञा पुं॰ [सं॰] चणक ऋषि के वंश में उत्पन्न एक मुनि जिसके रचे हुए अनेक नीति ग्रंथ प्रचलित हैं । ये पाटलिपुत्र के सम्राट् चंद्रगुप्त के मंत्री थे और कौटिल्य नाम से भी प्रसिद्ध हैं । मुद्राराक्षस के अनुसार इनका असली नाम विष्णु गुप्त था । विशेष—विष्णुपुराण, भागवत आदि पुराणों तथा कथासरित्सागर आदि संस्कृत ग्रंथों में तो चाणक्य का नाम आया ही है, बौद्ध ग्रंथो में भी इसकी कथा बराबर मिलती है । बुद्धघोष की बनाई हुई विनयपिटक की टिका तथा महानाम स्थविर- रचित महावंश की टीका में चाणक्य का वृत्तांत दिया हुआ है । चाणक्य तक्षशिला (एक नगर जो रावलापिंडी के पास था) के निवासी थे । इनके जीवन की घटनाओं का विशेष संबंध मौर्य चंद्रगुप्त की राज्यप्राप्ति से है । ये उस समय के एक प्रसिद्ध विद्वान थे, इसमें कोई संदेह नहीं । चद्रगुप्त के साथ इनकी मैत्री की कथा इस प्रकार है । पाटलिपुत्र के राजा नंद या महानंद के यहाँ कोई यज्ञ था । उसमें ये भी गए और भोजन के समय एक प्रधान आसन पर जा बैठे । महाराज नंद ने इनका काला रंग देख इन्हें आसन पर से उठवा दिया । इसपर क्रुद्ध होकर इन्होंने यह प्रतिज्ञा की कि जबतक मैं नंदों का नाश न कर लूँगा तबतक अपनी शिखा न बाँधूँगा । उन्हीं दिनों राजकुमार चंद्रगुप्त राज्य से निकाले गए थे । चद्रगुप्त ने चाणक्य से मेल किया और दोनों आदमियों ने मिलकर म्लेच्छ राजा पर्वतक की सेना लेकर पटने पर चढ़ाई की और नंदों को युद्ध में परास्त करके मार डाला । नंदों के नाश के संबंध में कई प्रकार की कथाएँ हैं । कहीं लिखा है कि चाणक्य ने शकटार के यहाँ निर्माल्य भेजा जिसे छूते ही महानंद और उसके पुत्र मर गए । कहीं विषकन्या भेजने की कथा लिखी है । मुद्राराक्षस नाटक के देखेने से जाना जाता है कि नंदों का नाश करने पर भी महानंद के मंत्री राक्षस के कौशल और नीति के कारण चंद्रगुप्त को मगध का सिंहासन प्राप्त करने में बड़ी बड़ी कठिना- इयाँ पडीं । अंत में चाणक्य ने अपने नीतिबल से राक्षस को प्रसन्न किया और चंद्रगुप्त को मंत्री बनाया । बौद्ध ग्रंथो में भी इसी प्रकार की कथा है, केवल महानंद के स्थान पर धननंद है (दे॰ चंद्रगुप्त) । चाणक्य के शिष्य कामंदक ने अपने 'नीतिसार' नामक ग्रंथ में लिखा है कि विष्णुगुप्त चाणक्य ने अपने बुद्धिबल से अर्थशास्त्र रूपी महोदधि को मथकरनीतिशास्त्र रूपी अमृत निकाला । चाणक्य का 'अर्थशास्त्र' संस्कृत में राजनीति विषय पर एक विलक्षण ग्रंथ है । इसके नीति के श्लोक तो घर घर प्रचलित हैं । पीछे से लोगों ने इनके नीति ग्रंथों से घटा बढाकर वृद्धचाणक्य, लघुचाणक्य, बोधिचाणक्य आदि कई नीतिग्रंथ संकलित कर लिए । चाणक्य सब विषयों के पंडित थे । 'विष्णु गुप्त सिद्धांत' नामक इनका एक ज्योतिष का ग्रंथ भी मिलता है । कहते हैं, आयुर्वेद पर भी इनका लिखा वैद्यजीवन नाम का एक ग्रंथ है । न्याय भाष्यकार वात्स्यायन और चाणक्य को कोई कोई एक ही मानते हैं, पर यह भ्रम है जिसका मूल हैमचंद का यह श्लोक है वात्स्या- यन मल्लनागः, कौटिल्यश्चणकात्मजः । द्रामिलः पक्षिलस्वामी विष्णु गुप्तो/?/ङ्गु लश्च सः ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
चाणक्य mfn. made of chick-peas, Bhpr. v, 11, 37
composed by Cāṇakya, Cāṇ.
चाणक्य m. (g. गर्गादि) patr. fr. Caṇaka (son of Caṇin, HPariś. viii, 200), N. of a minister of Candra-gupta (said to have destroyed the Nanda dynasty; reputed author of -श्लोक [q.v.], ‘the Machiavelli of India’), Pañcat.; Mudr.; Kathās. v, 109 ff.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (392,1)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
चाणक्यः N. of a celebrated writer on civil polity; also known as विष्णुगुप्त, कौटिल्य; see कौटिल्य.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0489-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
चाणक्य पु० चणकस्य मुनेर्गोत्रापत्यम् गर्गा० यञ् । १ वात्- स्यायने चन्द्रगुप्तमन्त्रिणि कौटिल्ये “नव नन्दा भविष्यन्ति चाणक्योयान् हनिष्यति” विष्णु पु० । चन्द्रगुप्तशब्दे दृश्यम् सहि नन्दवंशोत्खातेन मौर्य्यं चन्द्रगुप्तं राज्येऽ- भिषिक्तवान् । वृहत् कथायां तद्विवृतिः । चाणक्येन प्रोक्तम् अण् । तत्कृतग्रन्थे २ नीतिशास्त्रभेदे च । “चाणक्यं सारसंग्रहम्” चाणक्यम् । चणक + स्वार्थे ष्यञ् । ३ चणकशब्दार्थे ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2909,a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
चाणक्यः, पुं, (चणकस्य गोत्रापत्यम् । “गर्गा- दिभ्यो यञ् ।” ४ । १ । १०५ । इति यञ् ।) मुनिविशेषः । तत्पर्य्यायः । द्रोमिणः २ अंशुलः ३ । इति त्रिकाण्डशेषः ॥ (अयमेव द्विजस्त्वभि- चारक्रियायोगेन योगनन्दराजं मारयन् नन्दौ- रसात् क्षौरकारपत्नीगर्भे जातं स्वशिष्यं चन्द्रगुप्तं राज्येऽभिषेचयंश्चतस्यामात्यपदवीमप्यङ्गीचकार । एतद्विवरणं मुद्राराक्षसविष्णुपुराणभागवता- दिषु विशेषतो दर्शनीयम् । इत्यत्र क्वचिन्मत- भेदोऽपि दृश्यते यथाच, कथासरित्सागरे । ५ । १२१ -- २३ । “स चाणक्यो द्विजः क्वापि गत्वा कृत्यामसाधयत् । तद्वशाद्योगनन्दोऽथ दाहज्वरमवाप्य सः ॥ सप्तमे दिवसे प्राप्ते पञ्चत्वं समुपागमत् । हत्वा हिरण्यगुप्तञ्च शकटालेन तत्सुतम् । पूर्व्वनन्दसुते लक्ष्मीश्चन्द्रगुप्ते निवेशिता ॥” चाणक्येन प्रोक्तमित्यण् ।) ग्रन्थविशेषे, क्ली । यथा, तत्रैव । “नानाशास्त्रोद्धृतं वक्ष्ये राजनीतिसमुच्चयम् । सर्व्वबीजमिदं शास्त्रं चाणक्यं सारसंग्रहम् ॥”
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-440-a)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "चाणक्य" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें