🕉️ 19 November 2026, Thursday · 10:11:53 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

चाय
cāya
🟠 शब्दसागर🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
चाय १ संज्ञा स्त्री॰ [चीनी॰ चा] एक पौधा या झाड़ जो प्रायः दो से चार हाथ तक ऊँचा होता है । विशेष—इसकी पत्तियाँ १०-१२ अंगुल लम्बी, ३-४ अंगुल चौड़ी और दोनों सिरों पर नुकीली होती हैं । इसमें सफेद रंग के चार पाँच दलों के फूल लगते हैं जिनके झड़ जाने पर एक दो, या तीन बीजों से भरे फल लगते हैं । यह पौंधा कई प्रकार का होता है । इसकी सुगंधित और सुखाई हुई पत्तियों को उबालकर पीने की चाल अब प्रायः संसार भर में फैल गई है । चाय पीने का प्रचार सबसे पहले चीन देश में हुआ । वहाँ से क्रमशः जापान, बरमा, श्याम, आदि देशों में हुआ । चीन देश में कहीं कहीं यह कहानी प्रचलित है कि धर्म नामक कोई ब्राह्मण चीन देश में धर्मोपदेश करने गया । वहाँ वह एक दिन चलते चलते थककर एक स्थान पर सो गया । जागने पर उसे बहुत सुस्ती मालूम हुई । इसपर क्रुद्ध होकर वह अपनी भौ के बाल नोच नोचकर फेंकने लगा । जहाँ जहाँ उसने बाल फेंके, वहाँ वहाँ कुछ पौधे उग आए जिनकी पत्तियों को खाने से वह आध्यात्मिक ध्यान में मग्न हो गया । वे ही पौधे चाय के नाम से प्रसिद्ध में मग्न चीन में पहले औषध के रूप में इसका व्यवहार चाहे बहुत प्रचीन काल से हो रहा हो पर इस प्रकार उबालकर पीने की चाल वहाँ ईसा की सातवीं या आठवीं शताब्दी के पहले नहीं थी । भारतवर्ष में आसाम तथा मनीपुर आदि प्रदेशों में यह पौधा जंगली होता है । नागा की पहाड़ियों पर भी इसके जंगल पाए गए हैं । पर इसके पीने की प्रथा का प्रचा र भारतवर्ष में नहीं था । चीन से चाय मँगा मँगाकर जबसे ईस्ट इंडिया कंपनी यूरोप को भेजने लगी तभी से इसकी ओर ध्यान आकर्षित हुआ और भारत में उसके लगाने का भी उद्योग आरंभ हुआ । पहले पहल यहाँ मालाबार के किनारे पर चीन से बीज मँगाकर चाय उत्पन्न करने की चेष्टा अंग्रेजों द्वारा की गई क्योंकि तब तक यह नहीं ज्ञात था कि यह पौधा भारतवर्ष में भी जंगल में होता है । पर यह चाय उस चाय से भिन्न थी जो आसाम में होती है । लुशाई चाय की पत्तियाँ सबसे बडी होती हैं । नागा चाय की पत्तियाँ पतली और छोटी होती हैं । चाय की पत्तियाँ यों ही सुखाकर नहीं पी जाती हैं । वे अनेक प्रक्रियाओं से सुगंधित और प्रस्तुत की जाती है । चाय के अनेक प्रकार के जो नाम आजकल प्रचलित हैं, उनमें से अधिकांश क्षुपभेद के सूचक नहीं हैं, केवल प्रक्रिया के भेद से या पत्तियों की अवस्था के भेद के रखे गए हैं । साधारणतः चाय के दो भेद प्रसिद्ध हैं काली चाय और हरि चाय । यद्यपि चीन में कहीं कहीं पत्तियों में यह भेद देखा जाता है; जैसे,— कियाङसू पर्वत की हरी चाय जिसे सुंगली कहते हैं और कानटन (कैंटन) की घाटिया काली चाय, पर अधिकतर यह भेद भी अब प्रक्रिया पर निर्भर है । काली चायों में पाको, बोहिया कांगो, सूचंग बहुत प्रसिद्ध हैं और हरी चायों में से द्वांके, हैसन, बारूद आदि । काली चायों में से पीको सबसे स्वादिष्ट और उत्तम होती है और हरी चायों में से बारूद चाय सबसे बढ़िया मानी जाती है । नारंगी पीको में बहुत अच्छी सुगंध होती है । ये दोनों प्रकार की चाय पहली चुनाई की होती हैं, जब कि पत्तियाँ बिल्कुल नए कल्लों के रूप में रहती हैं । चाय बीजों से उत्पन्न की जाती है ।
२. चाय उबाला हुआ । चाय का काढ़ा ।
३. दूध तथा चीनी मिश्रित चाय का काढ़ा या पानी । क्रि॰ प्र॰— पीना ।—बनाना ।—लेना । यौ॰—चायपती जलपान ।
चाय पु २ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ चाव] दे॰ चाव ।
चाय पु ३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ चय] समूह । उ॰—सुपन सुफल दिल्ली कथा, कही चदबरदाय । अब आगे करि उच्चरौं पिथ्थ अंकुर गुन चाय ।—पृ॰ रा॰, ३ । ५८ ।
चाय † ४ संज्ञा पुं॰ [देशज] पुत्र । उ॰— नाथावत बाघ आसक्रन कवि— राय सांम के काम सादूल से चाय ।—रा॰ रू॰, पृ॰ १५१ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
चाय निशाने (चाक्षुषज्ञाने) पूजने च सक० उभ० वट् । चायति ते आचायीत् अचासीत् अचायिष्ट अचास्त- ऋदित् । अचचायत् त । “तं पर्व्वतीया प्रमदाश्च- चायिरे” माघः । “अनाद्यनन्तं महतः परं ध्रुवं नि- चाय्य तं मृत्युमुखात् प्रमुच्यते” कठोप० । यङि चेकी- यते । चायश्चिभावः । अपचितिः अपचित ।
चाय त्रि० चयस्य विकारः ताला० अण् । चयमये स्त्रियां ङीप् ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2918,b)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
चाय, ऋ ञ निशामे । अर्च्चे । इति कविकल्पद्रुमः ॥ (भ्वां-उभं-सकं-सेट् ।) ऋ, अचचायत् । ञ, चायति चायते । निशाम इति चाक्षुषज्ञानम् । तं पर्व्वतीयाः प्रमदाश्चचायिरे । इति माघः । इति दुर्गादासः ॥
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-443-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें