🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:59:12 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

चीफ
cīpha
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
चीफ १ संज्ञा पुं॰ [अं॰ चीफ] बडा सरदार या राजा, विशेषत: किसी जाति या प्रांत का अधिकारप्राप्त प्रधान । यौ॰—रूलिंग चीफ = (भारतवर्ष में स्वतंत्रता के पूर्व का) वह राजा जिसे अपने राज्य के आंतरिक कार्यों के संबंध में पूर्ण अधिकार होता था । चीफ एक्जिक्यूटिव अफसर = मुख्य प्रबंध अधिकारी । उ॰— अभी हिमाचल सरकार ने अस्थायी तौर से रियासत को सँभालने के लिये मुख्य प्रबंधाधिकारी चीफ एक्जिक्यूटिव अफसर भेजा है ।—किन्नर॰, पृ॰ ७ ।
चीफ २ वि॰ प्रधान । श्रेष्ठ । मुख्य । बडा । कैसे, चीफ एडीटर = प्रधान संपादक ।
चीफ कमिश्नर संज्ञा पुं॰ [अं॰ चीफ कमिश्नर]
१. वह प्रधान अधिकारी जिसको किसी कार्य को करने का अधिकारपत्र मिला हो ।
२. किसी छोटे प्रदेश का प्रधान अधिकारी । विशेष—स्वतंत्रता के पूर्व चिफ कमिश्नर का पद लेफ्टिनेंट गवर्नर (छोटे लाट) के पद से कुछ छोटा समझा जाता था और उसके अधिकार में स्वतंत्र प्रांत होता था । इसकी नियुक्ति स्वयं गवर्नर जनरल इन कौंसिल के द्वारा होती थी और वह गवर्नर जनरल का विशिष्ट अधिकारप्राप्त प्रतिनिधि होता था । सीमांप्रांत तथा मध्यप्रदेश आदि प्रांत चीफ कमिश्नर के अधीन थे ।
चीफ कोर्ट संज्ञा पुं॰ [अं॰ चीफ कोर्ट] ब्रिटिश व्यवस्था के अनुसार किसी छोटे प्रांत के प्रधान न्यायालय । विशेष—भारतवर्ष के पंजाब, अवध तथा दक्षिणी बरमा की सबसे बडी अदालत 'चीफकोर्ट' कहलाती थी । इसके चीफ जज और जजों की नियुक्ति गवर्नर जेनरल इन कौंसील द्वारा होती थी ।
चीफ जज संज्ञा पुं॰ [अं॰ चीफ+जज] हाई कोर्ट के जजों में प्रधान । हाईकोर्ट का प्रधान जज ।
चीफ जस्टिस संज्ञा पुं॰ [अं॰ चीफ+जस्टिस] हाई कोर्ट का प्रधान जज ।
चीफ मिनिस्टर संज्ञा पुं॰ [अं॰ चीफ+मिनिस्टर] प्रांतीय विधान सभा के बहुमत दल का नेता । मुख्यमंत्री ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें