🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:48:30 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

चौका
caukā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
चौका १ † संज्ञा पुं॰ [सं॰ चुषण] चूसने की क्रिया । चूसना । मुहा॰ — चोका लगाना = मुँह लगाकर चूसना । उ॰— ते छकि रस नव केलि करेहीं । चोका लाइ अधर रस लेंहीं ।— जायसी ग्रं॰, पृ॰ १४० ।
चौका संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ चतुष्क, प्रा॰ चउक्का]
१. पत्थर का चौकोर टुकडा । चौखूँटी सिल ।
२. काठ या पत्थर का पाट जिसपर रोटी बेलते हैं । चकला ।
३. सामने के चार दाँतों की पंक्ति । उ॰—नैकु हँसौही बानितजि लख्यो परत मुँहुँ नीठि । चौका चमकनि चौंधि में परति चौधि सी डीठि ।—बिहारी (शब्द॰) ।
४. सिर का एक गहना । सीसफूल ।
५. वह ईंट जिसकी लंबाई चौडाई बराबर हो ।
६. वह लिपा पुता स्थान जहाँ हिंदू लोग रसोई बनाने खाते हैं । (इस स्थान पर बाहारी लोग या बिना नहाए धोए घर के लोग भी नहीं जोने पाते ।) ।
७. मिट्टी या गोबर का लेप जो सफाई के लिये किसी स्थान पर किया जाय । मिट्टी या गोबर की तह जो लीपन यो पोतने में भूमि पर चढे । क्रि॰ प्र॰—देना ।—फेरना ।—लगाना । यौ॰—चौका बरतन चौका बासन = बरतन माँजना और रसौई- घर की सफाई तथा लिपाई पुताई करना । उ॰—कुछ दिनों से नौकर हटाकर घर का काम धंधा करना शुरू कर दिया है, चौका बासन भी करती है ।—सुनीता, पृ॰ २२ । चौकाचार = चौके चूल्हे का आचार । उ॰—चौकाचार विचार राग अनुरागेऊँ ।—जग॰ श॰, पृ॰ ६१ । चौके रकी राँड = जो विवाह के तुरंत बाद ही विधवा हो गई हो । मुहा॰—चोका बरतन करना = बरतन माँजने और रमोई का घर लीपने पोतने का काम करना । चौका धोलना = दे॰ 'चौका लगाना' । चौका लगाना = (१) लीप पोतकर बराबर करना । (२) सत्यानाश करना । चौपट करना । उ॰—कियो तीन तेरह सबै चौक चौका लाय ।—हरिश्चंद्र (शब्द॰) ।
८. एक प्रकार का जंगली बकरा जिसे सींग होते हैं । विशेष—यह प्राय: जलाशय के आसपास की झाडियों में रहता है । रंग इसका बादामी होता है । यह २ फुट ऊँचा और ४, ५ फुट लंबा होता है । बचपन ही से यदि यह पाला जाय तो रह सकता है । इसके बाल पतले और रूखे होते हैं । इसे चौसिंघ कहते हैं ।
९. एक ही स्थान पर मिला या सटाकर रखी हुई एक ही प्रकार की चार वस्तुओं का समूह । जैसे, अंगौछे का चौका, चुनरी का चौका, चौकी का चौका, मोतियों का चोका ।
१०. ताश का वह पत्ता जिसमें चार बूटियाँ हों । जैसे, ईंट का चौका ।
११. एक प्रकार का मोटा कपडा जो फर्ज या जाजिम बनाने के काम में आता है ।
१२. एक बरतन का नाम ।
१३. किसी स्थान को लीपकर उसमें आटे से रैखाँएँ पारना । इस स्थान पर पवित्र कार्य या विवाह आदि होता है ।
१३. कुलाँच भरना । उ॰ हमारी कुम्मैत घोडी जुते हुए खेत में चौका चलती है । ज्ञान॰, पृ॰ ९९ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "चौका" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें