🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:48:34 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

छनना
chananā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
छनना क्रि॰ अ॰ [सं॰ क्षरण]
१. किसी चूर्ण (जैसे आटा) या द्रव पदार्थ (जैसे, दूध, पानी आदि) का किसी कपडे़ या जाली के महीन छेदों में से होकर इस प्रकार नीचे गिरना कि मैल, खूद, सीठी आदि अलग होकर ऊपर रह जाय । छलनी से साफ होना ।
२. छोटे छोटे छेदों से होकर आना । जैसे,—पेड़ की पत्तियों के बीच से धूप छनछनकर आ रही है ।
३. किसी नशे का पिया जाना । जैसे,—भाँग छनना, शराब छनना । मुहा॰—गहरी छनना =(१) खूब मेल जोल होना । गाढी मैत्री होना (२) परस्पर रहस्य की बातें होना । खूब घुट घुटकर बात होना । (३) आपस में चरना । बिगाड़ होना । लड़ाई होना । एक दूसरे के विरुद्ध प्रयत्न होना । जैसे—उन दोनों में आजकल गहरी छन रही है ।
४. बहुत से छेदों से युक्त होना । स्थान स्थान पर छिद जाना । छलनी हो जाना । जैसे,—इस कपडे़ में अब क्या र गया हैह , बिलकुल छन गया है ।
५. बिध जाना । अनेक स्थानों पर चोट खाना । जैसे,—उसका सारा शरीर तीरों से छन गया है ।
६. छानबीन होना । निर्णय होना । सच्ची और झूठी बातों का पता चलना । जैसे, मामला छनना ।
७. कड़ाह में से पूरी पकवान आदि तलकर निकलना । जैसे, पूरी छनना ।
छनना २ संज्ञा पुं॰ छनने की वस्तु । किसी वस्तु के छानने का साधन । जैसे, महीन छनना (कपड़ा) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "छनना" आता है (5)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें