छरना
१ क्रि॰ अ॰ [सं॰ क्षरण, प्रा॰ छाँरण]
१. चूना । बहना । टपकना । झरना ।
उ॰—ऊँची अटा घटा इव राजाहिं छरति छटा छिति छोरैं ।—रघुराज (शब्द॰) । संयो॰
क्रि॰—जाना ।
२. चकचकाना । चुचुवाना ।
उ॰—बिथुरी अलक, शिथिल कटि होरी नखछत छरितु मरालगामिनी ।—सूर (शब्द॰) ।
३. छँटना । दूर होना । न रह जाना ।
उ॰—जब हरि मुरली अधर धरत । थिर चर, चर थिर, पवन थकित रहैं जमुना जल न बहत खग । मोहैं, मृगजूथ भुलाहीं, निरखि बदन छवि छरत ।—सूर॰, १० । ६० । चावल का फटककर साफ किया जाना ।
५. छँटकर अलग होना । दूर होना ।
उ॰— जेहि जेहि मग सिय राम लषन गए तहँ तहँ नर नारि बिनु छट छरिगे ।—तुलसी (शब्द॰) ।
छरना
२ †
क्रि॰ स॰ [स॰क्षरण] कन्ना अलग करने के लिये चावल को फटककर साफ करना । दे॰
छड़ना ।
छरना
३ क्रि॰ अ॰ [हिं॰ छलना] भूत प्रेत आदि द्वारा मोहित होना । संयो॰
क्रि॰—जाना ।
छरना पु
४ क्रि॰ स॰ [हिं॰ छलना]
१. छलना । धोखा देना । ठगना ।
उ॰—जोगी कौन बड़ी संकर तैं, ताकौं काम छरै ।—सूर॰ १ । ३५ ।
२. मोहित करना । लुभाना ।
उ॰— तूँ काँवरू पराबस टोना । भूला योग छरा तोहि सोना ।— जायसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।