अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
छानना १क्रि॰ स॰[सं॰ चालन या क्षारण] १. किसी चूर्ण या तरल पदार्थ को महीन कपड़े या और किसी छेरदार वस्तु के पार निकालना जिसमें उसका कूड़ा करकट अथवा खुरदुरा या मोटा अंश निकल जाय । जैसे, पानी छानना, शरबत छानना, आटा छानना । संयो॰ क्रि॰—डालना ।—देना ।—लेना । २. मिली जुली वस्तुओं को एक दूसरे से अलग करना । भली और बुरी अथवा ग्राहय और त्याज्य वस्तुओं को परस्पर पृथक् करना । बिलगाना । उ॰—(क) जानि कै अनजान हुआ तत्व न लिया छानि ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) मज्जन पानि कियो को सुरसरि कर्मनाश जल छानि ?—तुलसी (शब्द॰) । ३. विवेक करना । अन्वीक्षण करना । जाँचना । पड़तालना । ४. देखभाल करना । ढूँढ़ना । अनुसंधान करना । अन्वेषण करना । तलाश करना । खोज करना । जैसे,—सारा घर छान डाला, पर कागज न मिला । सयो॰ क्रि॰—डालना ।—मारना । ५. भेदकर पार करना । किसी वस्तु को छेदकर इस पार से उस पार निकालना । उ॰—जब ही मारचो खौचि के तन मैं मूवा जानि । लागी चोट जो सबद की गई करेजे छानि ।— कबीर (शब्द॰) । ६. नशा पीना । जैसे,—भाग छानना, शराब छानना । ७. घृत या तेल आदि में काई खा द्यपदार्थ तलना ।
छानना २क्रि॰ स॰[सं॰ छन्दन, हिं॰ छावना] १. रस्सी से बाँधना रस्सी आदि से कसना । जकड़ना । यौ॰—बाँधना छानना । जैसे, असबाबह बाँध छानकर पहले से रख दो । २. घोड़े, गदहे आदि के पैरों को रस्सी से जकड़कर बाँधना । उ॰—कबीर प्रगटहि रामकहि छाने राम न गाय । फूस के जोड़ी दूर करु बहुरि न लागै लाय ।—कबीर (शब्द॰) । (ख) बहि चलत भयो है मंद पौन । मनु गदहा को छान्यो पैर ।—भारतेंदु ग्रं॰ भा॰ २, पृ॰ ३७५ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।