🕉️ 20 November 2026, Friday · 02:25:36 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

छाना
chānā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
छाना १ क्रि॰ स॰ [सं॰ छादन]
१. किसी वस्तु के सिरे या ऊपर के भाग पर कोई दूसरी वस्तु इस प्रकार रखना या फैलाना जिसमें वह पूरा ढक जाय । ऊपर से आच्छादित करना । संयो॰ क्रि॰—देना ।—लेना ।
२. पानी, धूप आदि से बचाव के लिये किसी स्थान के ऊपर कोई वस्तु तानना या फैलाना । जैसे,—छप्पर छाना, मंडप छाना, घर छाना । उ॰—जायसी (शब्द॰) । (ख) ऊपर राता चँदवा छावा । औ भुँइ सुरँग बिछाव बिछावा ।—जायसी (शब्द॰) । विशेष—इस क्रिया का प्रयोग आच्छादन और आच्छादित दोनों के लिये होता है । जैसे; छप्पर छाना, घर छाना । संयो॰ क्रि॰—डालना ।—देना ।—लेना ।
३. बिछाना । फैलाना । उ॰—मायके की सखी सों मँगाय फूल मालती के चादर सों ढाँपे छाय तोसक पहल में ।—रघुनाथ (शब्द॰) ।
४. शरण में लेना । रक्षा करना । उ॰—छत्रहिं अछत, अछत्रहिं छावा । दूसर नाहिं जो सरिवरि पावा ।— जायसी (शब्द॰) ।
छाना २ क्रि॰ अ॰
१. फैलना । पसरना । बिछजाना । भर जाना । जैसे, बादल छाना, हरियाली छाना । उ॰—(क) फूले कास सकल महि छाई ।—मानस, ४ ।१६ । (ख) बरषा काल मेघ नभ छाए । गर्जत लागत परम सुहाए ।—मानस, ४ ।१३ । (ग) कैसे धरों धीर वीर वीर पावस प्रबल आयो, छाई हरियाई छिति, नभ बग पाँती है ।—घासीराम (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—उठना ।—जाना ।
२. डेरा डालना । बसना । रहना । टिकना । उ॰—(क) जब सुग्रीव भवन फिरि आए । राम प्रवर्षन गिरि पर छाए— मानस, ४ ।१२ । (रू) हम तौ इतनै ही सचु पायो । सुंदर स्याम कमलदल लोचन बहुरौ दर स दिखायौ । कहा भयो जो लोग कहत हैं कान्ह द्वारिका छायौ । सुनि कै बिरह दसा गोकुल की अति आतुर ह्वै घायौ ।—सूर॰ १० ।४२९६ ।
छाना ३ वि॰ [सं॰ छन्न प्रा॰ छण] [वि॰ स्त्री॰ छानी] छिपा हुआ । गुप्त । उ॰—(क) सुंदर छाना क्यों रहै जग मैं जाहर होइ ।—सुंदर ग्रं॰, भा॰ २, पृ॰ ६८९ । (ख) कस्तूरी कर्पूर छिपावै कैसे छानी रहै सुबास ।—सुंदर ग्रं॰, भा॰ १, पृ॰ १५६ । यौ॰—छाने छाने=गुप्त रूप से । चुपकें । लुक छिपकर ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "छाना" आता है (12)
छावनी छप्पर । छाना । क्रि॰ प्र॰—छानाझमाना झपकना । छाना । घिरनाग्रहदशा गोचर ग्रहों की स्थितिबादल पृथ्वी पर के जल (समुद्र, झील, नदी आदि के) से उठी हुई वह भाप जो घनी होक…रुआब † संज्ञा पुं॰लालच कोई पदार्थ, विशेषतः धन आदि प्राप्त करने की इतनी अधिक और ऐसी कामना जो क…उनवना पु † क्रि॰ अ॰मंडना पु ^१ क्रि॰ स॰घहराना गरजने का सा शब्द करना । गंभीर शब्द करना । गरजना । चिग्घाड़नाफैलाना लगातार स्थान घेरना । यहाँ से वहाँ तक बराबर रहना । जैसे,—जंगल नदी के कि…कालीघटा घटे काले बादलों का समूह जो क्षितिज को घेरे हुए दिखाई पड़े । सघन कृष्ण …नि:शब्दता नीरवता । निस्तब्धता । जैसे,—मेला उठ जाने पर वहाँ सन्नाटा हो गया । क्रि…
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें