🕉️ 19 November 2026, Thursday · 09:43:52 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

जक
jaka
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
जक १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ यक्ष, प्रा॰ जक्ख]
१. धनरक्षक भूत प्रेत । यक्ष ।
२. कंजूस आदमी ।
जक २ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ झक] [वि॰ भक्की]
१. जिद्द । हठ । अड़ । उ॰—हुती जितीं जग मैं अधमाई सो मैं सबै करी । अधम समूह उधारन कारन तुम जिय जक पकरी ।—सूर॰, १ ।१३० । क्रि॰ प्र॰—पकड़ना ।
२. धुन । रट । ज॰—जदपि नाहिं नाहिं नहीं बदन लगी जक जाति । तदपि भौंह हाँसी भरिनु, हाँसी पै ठहराति ।—बिहारी (शब्द॰) । कि॰ प्र॰—लगना । मुहा॰—जक बँधना = रट लगना । धुन लगना । उ॰—तव पद चमक चकचाने चंद्रचूर चख चितवत एक टक जक बँध गई है ।—चरण (शब्द॰) ।
जक ३ संज्ञा स्त्री॰ [फा़॰ जक]
१. हार । पराजय । उ॰—यही हैं अकसर कजा के जिनसे फरिश्ते भी, जक उठा चुके हैं ।— भारतेंदु ग्रं॰, भा॰ २, पृ॰ ८५७ ।
२. हानि । घाटा टोटा । क्रि॰ प्र॰—उठाना ।—पाना ।
३. पराभव । लज्जा ।
४. डर । खौफ । भय ।
जक ४ संज्ञा स्त्री॰ [अ॰ जका] सुख । शांति । चैन । उ॰—सुख चाहै अरु उद्यमी जक न परे दिन राति ।—सुंदर ग्रं॰, भा॰ १, पु॰ १७४ ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
जक N. of a Brāhman, Rājat. viii, 474.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (407,3)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें