🕉️ 22 November 2026, Sunday · 03:05:43 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

जमदग्नि
jamadagni
🟠 शब्दसागर🔵 मोनियर-विलियम्स🟣 आप्टे🟢 वाचस्पत्यम्🟤 शब्दकल्पद्रुम
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
जमदग्नि संज्ञा पुं॰ [सं॰] एक प्राचीन गोत्रकार वैदिक ऋषि जिनकी गणना सप्तर्षियों में की जाती है । भृगुवंशी ऋचीक ऋषि के पुत्र । विशेष—वेदों में जमदग्नि के बहुत से मंत्र मिलते हैं । ऋग्वेद के अनेक मंत्रों से जाना जाता है कि विश्वामित्र के साथ ये भी वशिष्ठ के विपक्षी थे । ऐतरेय ब्राह्मण हरिश्रंद्रोपाख्यान में लिखा है कि हरिश्चंद्र के नरमेघ यज्ञ में ये अध्वर्यु हुए थे । जमदग्नि का जिक्र महाभारत, हरिवंश और विष्णुपुराण में आया है । इनकी उत्पति के संबंध में लिखा है कि ऋचीक ऋषि ने अपनी स्त्री सत्यवती, जो राजा गाधि की कन्या थी, तथा उनकी माता के लिये भिन्न गुणोंवाले दो चरु तैयार किए थे । दोनों चरु अपनी स्त्री सत्यवती को देकर उन्होंने बतला दिया था कि ऋतुस्नान के उपरांत यह चरु तुम खा लैना और दूसरा चरु अपनी माता को खिला देना । सत्यवती ने दोनों चरु अपनी माता को देकर उसके संबंध में सब बातें बतला दीं । उसकी माता ने यह समझकर कि ऋचीक ने अपनी स्त्री के लिये अधिक उत्तम गुणोंवाला पुत्र उत्पन्न करने के लिये चरु तेयार किया होगा, उसका चरु स्वयं खा लिया और अपना चरु उसे खिला दिया । जब दोनों गर्भवती हुई, तब ऋचीक ने अपनी स्त्री के नक्षत्र देखकर समझ लिया कि चरु बदल गया है । ऋचीक ने उससे कहा कि मैंने तुम्हारे गर्भ से ब्रह्मविष्ठ पुत्र और तुम्हारी माता के गर्भ से महाबली और क्षात्र गुणोंवाला पुत्र उत्पन्न करने के लिये चरु तैयार किया था; पर तुम लोगों ने चरु बदंल लिया । इसपर सत्यवती ने दुःखी होकर अपने पति से कोई ऐसा प्रयत्न करने की प्रार्थना की जिसमें उसके नर्भ से उग्र क्षत्रिय न उत्पन्न हो; और यदि उसका उत्पन्न होना अनिवार्य ही हो तो वह उसकी पुत्रवधू के गर्भ से उत्पन्न हो । तदनुसार सत्यवती के गर्भ से जमदग्नि और उसकी माता के गर्भ से विश्वामित्र का जन्म हुआ । इसीलिये जमदग्नि में भी बहुत से क्षत्रियोचित गुणा थे । जमदग्नि ने राजा प्रसेनजित् की कन्या रेणुका से विवाह किया था और उसके गर्भ से उन्हें रुमण्वान्, सुषेण, वह, विश्वाबहु और परशुराम नाम के पाँच पुत्र उत्पन्न हुए थे । ऋचीक के चरु के प्रभाव से उनमें से परशुराम में सभी क्षत्रियोचित गुण थे । जमदग्नि की मृत्यु के संबंध में विष्णुपुराण में लिखा है कि एक बार हैहय के राजा कार्तवीर्य उनके आश्रम से उनकी कामधेनु ले गए थे । इस पर परशुराम ने उनका पीछा करके उनके हजार हाथ काट डाले । जब कातंवीर्य के पुत्रों को यह बात मालूम हुई, तब लोगों ने जमदग्नि के आश्रम पर जाकर उन्हें मार डाला ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔵 मोनियर-विलियम्स संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
जमद्-अग्नि m. (cf. √ 2. जम्) N. of a Ṛṣi (descendant of Bhṛgu, RAnukr.; son of Bhārgava Ṛcīka and father of Paraśu-rāma, MBh. &c.; often named together with Viśvā-mitra as an adversary of Vasiṣṭha), RV.; VS.; AV. &c.
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (412,2)
स्रोत: Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
🟣 आप्टे संस्कृत-अंग्रेज़ी कोशअंग्रेज़ी में अर्थ
जमदग्निः A Brāhmaṇa and descendant of Bhṛgu and father of Paraśurāma. [Jamadagni was the son of Ṛcīka and Satyavatī. He was a pious sage, deeply engaged in study, and is said to have obtained entire possession of the Vedas. His wife was Reṇukā who bore him five sons. One day when she had gone out to bathe, she beheld a loving pair of Gandharvas (according to some Citraratha and his queen) sporting and playing in the water. The lovely sight made her feel envious of their pleasure, and she returned defiled by unworthy thoughts, ‘wetted but not purified by the stream’. Her husband, who was anger incarnate, seeing her shorn of the lustre of her sanctity, furiously scolded her, and ordered his sons, as they came in, to cut off her head. But the first four sons shrank from that cruel deed. It was only Paraśurāma, the youngest, that with characteristic obedience to his father's command, struck off her head with his axe. The deed pacified the father's anger, and he desired Paraśurāma to ask a boon. The kind-hearted son begged that his mother might be restored to life which the father readily granted].
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (0507-a)
स्रोत: V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
🟢 वाचस्पत्यम् (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
जमदग्नि पु० जमन् प्रज्वलितोऽग्निरिव । भृगुवंश्ये ऋषि- भेदे । तन्निरुक्तिः जमधातौ दर्शिता । भा० आ० ९३ अनु० अन्या निरुक्तिर्दर्शिता यथा “जाजमद्यजजानेऽहं जीजाहीह जिजायिषि । जमदग्निरिति ख्यात- मती मां विद्धि शोभने!” । तदुत्पत्तिकथा “और्व स्तस्यां समभवदूरुं भित्त्वा महायशाः । महातेजा महावीर्य्यो बाल एव गुणैर्युतः । ऋचीकस्तस्य पुत्रस्तु जमदग्निस्ततोऽभवत । जमदग्नेस्तु चत्वार आसन् पुत्रा महात्मनः । रामस्तेषां जघन्योऽभूदजघन्यैर्गुणैर्युतः” भा० आ० ६६ अ० अस्योत्पत्तिकथा ऋचीकशब्दे १४१४ पृ० दर्शिता । स च एतन्मन्वन्तरे सप्तर्षिमध्यगतः यथा हरिवं० ७ अ० “गौतमश्च भरद्वाजो विश्वामित्र- स्तथैव च । तथैव पुत्रौ भगवानृक्षीकस्य महात्मनः । सप्तमी जमदग्निश्च ऋषयः साम्प्रतं दिवि । साध्या रुद्राष्ट विश्वे च वसवो मरुतस्तथा” । अयञ्च गोत्रकारकः तद्विवृतिः गोत्रशब्दे २७९६ पृ० दृश्या । जमदग्नेरपत्यम् गर्गा० यञ् । जामदग्न्य तद- [] पत्ये पु० स्त्री । बहुत्वे अस्त्रियाम् यञो लुक् । जम- दन्तयः तदपत्येषु स्त्रियां तु न लुक् । जामदग्न्यःस्त्रियः ।
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (3043-a)
स्रोत: तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🟤 शब्दकल्पद्रुम (संस्कृत-संस्कृत)संस्कृत में अर्थ
जमदग्निः, पुं, (जमन् हुतभक्षणशीलः प्रज्वलित इत्यर्थः । तथाविधोऽग्निरिव । यद्वा, यमदग्निः । पृषोदरादित्वात् यस्य जः ।) यमदग्निमुनिः । इति द्बिरूपकोषः ॥ स तु भृगुवंशोद्भव ऋचीकमुनिपुत्त्रः परशुरामपिता च । इति श्रीभागवतम् ॥ (अस्य जन्मविवरणादिकं महाभारते वनपर्व्वणि । ११५- ११६ अध्याययोर्द्रष्टव्यम् ॥ असौ च सावर्णिके मन्व- न्तरे ऋषिविशेषः । यथा, मार्कण्डेये । ७९ । ९-१० । “अत्रिश्चैव वशिष्ठश्च काश्यपश्च महानृषिः । गौतमश्च भरद्वाजो विश्वामित्रोऽथ कौशिकः ॥ तथैव पुत्त्रो भगवानृचीकस्य महात्मनः । जमदग्निस्तु सप्तैते मुनयोऽत्र तथान्तरे ॥”)
📄 मूल मुद्रित पृष्ठ (2-512-c)
स्रोत: राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬