🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:26:34 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

जाना
jānā
🟠 शब्दसागर
📗 अमरकोश — पर्याय
यात्रा (3.3.184) बिताना
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
जाना १ क्रि॰ अ॰ [सं॰ √या (हिं॰ जा)+ना (= जाना)]
१. एक स्थान से दूसरे स्थान पर प्राप्त होने के लिये गति में होना । गमन करना । किसी ओर बढ़ना । किसी ओर अग्र- सर होना । स्थान परित्याग करना । जगह छोडकर हटना । प्रस्थान करना । जैसे,—(क) वह घर की ओर जा रहा है । (ख) यहाँ से जाओ । मुहा॰—जाने दो = (१) क्षमा करो । माफ करो । (२) त्याग करो । छोड दो । (३) चर्चा छोडो । प्रसंग छो़डो़ । जा पड़ना = किसी स्थान पर अकस्मात् पहुँचना । जा रहना = किसी स्थान पर जाकर वहाँ ठहरना । जैसे,—मुझे क्या, मैं किसी धर्मशाला में जा रहूँगा । किसी बात पर जाना = किसी बात के अनुसार कुछ अनुमान या निश्चय करना । किसी बात को ठीक मानकर उसपर चलना । किसी बात पर ध्यान देना । जैसे,—उसकी बातों पर मत जाओ अपना काम किए चलो । विशेष—इस क्रिया का प्रयोग संयो॰ क्रि॰ के रूप में प्राय: सब क्रियाओं के साथ केवल पू्र्णता आदि का बोध कराने के लिये होता है । जैसे, चले जाना, आ जाना, मिल जाना, खो जाना, डूब जाना, पहुँच जाना, हो जाना, दौड जाना, खा जाना इत्यादि । कहीं कहीं जाना का अर्थ भी बना रहता है । जैसे, कर जाना—इनके लिये भी कुछ कर जाओ । कर्मप्रधान कियाओं के बनाने में भी इस क्रिया का प्रयोग होता है । जैसे, किया जाना, खा जाना । जहाँ 'जाना' का संयोग किसी क्रिया के पहले होता है, वहाँ उसका अर्थ बना रहता है । जैसे, जो निकलना, जा डठना, जा भिडना ।
२. अलग होना । दूर होना । जैसे,—(क) बीमारी यहाँ से न जाने कब जायगी । (ख) सिर जाय तो जाय, पीछे नहीं हटेंगे ।
३. हाथ या अधिकार से निकलना । हानि होना । मुहा॰—क्या जाता है? = क्या व्यय होता है? क्या लगता है? क्या हानि होती है? जैसे,—उनका क्या जाता है, नुकसान तो होगा हमारा । किसी बात से भी गए? = इतनी बात से भी बंचित रहे? इतना करने के भी अधिकारी या पात्र न रहे? इतने में भी चूकनेवाले हो गए । जैसे,—उसने हमारे साथ इतनी बुराई की तो हम कुछ कहने से भी गए?
४. खोना । गायब होना । चोरी होना । गुम होना । जैसे,— (क) पुस्तक यहीं से गई है । (ख) जिसका माल जाता है, वही जानता है ।
५. बीतना । व्यतीत होना । गुजरना (काल, समय) । उ॰—(क) चार दिन इस महीने में भी गए ओर रूपया न आया । (ख) गया वक्त फिर हाथ आता नहीं ।
६. नष्ट होना । बिगड़ना । सत्यानाश या बरबाद होना । जैसे,—यह घर भी अब गया । मुहा॰—गया घर = दुर्दशाप्राप्त घराना । वह कुल जिसकी समुद्धि नष्ट हो गई हो । गया बीत = (१) दुर्दशाप्राप्त । (२) निकृष्ट ।
७. मरना । मृत्यु को प्राप्त होना (स्त्री॰) । जैसे॰—ऊसके दो बच्चे जा चुके हैं । ज्ञ. प्रबाह के रूप में कहीं से निकलना । बहना । जारी होना जैसे, आँख से पानी जाना, खुन जाना । धातु जाना, इत्यादि ।
जाना २ † पु क्रि॰ स॰ [सं॰ जनन] उत्पन्न करना । जन्म देना । पैदा करना । उ॰—(क) मैया मोहिं दाऊ बहुत खिझायौ । मोसौं कहत मोल कौ, लीन्हौ तू जसुमति कत जायो ।— सूर॰, १० । २१५ । (ख) कोशलेश दशरथ के जाए । हम पितु बचन मानि बन आए ।—तुलसी (शब्द॰) ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें