🕉️ 19 November 2026, Thursday · 12:54:09 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

जीना
jīnā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
जीना क्रि॰ स॰ [सं॰ जीवन]
१. जीवित रहना । सजीव रहना । जिंदा रहना । न मरना । जैसे,—यह घोड़ा अभी मरा नहीं है जीता है । (ख) वह अभी बहुत दिन जीएगा । उ॰—अरविंद सो आनन रूप मरंद अनंदित लोचन भृंग पिए । मन मों न बस्यो ऐसो बालक जो तुलसी जग में फल कौन जिए ?— तुलसी (शब्द॰) । संयो॰ क्रि॰—उठना ।—जाना ।
२. जीवन के दिन बिताना । जिंदगी काटना । जैसे,—ऐसे जीने से तो मरना अच्छा । मुहा॰—जीना भारी हो जाना = जीवन कष्टमय हो जाना । जीव न का सुख और आनंद जाता रहना । जीता जागता = जीवित और सचेत । भला चंगा । जीता लहू = देह से ताजा निकला हुआ खून । जीती मक्खी निगलना = (१) जान बूझकर कोई अन्याय या अनुचित कर्म करना । सरासर बेईमानी करना । जैसे,—उससे रुपया पाकर मैं कैसे इनकार करूँ ? इस तरह जीती मक्खी तो नहीं निगली जाती । (२) जान बूझकर बुराई में फँसना । जान बूझकर आपत्ति या संकट में पड़ना । जीते जी = (१) जीवित अवस्था में । जिंदगी रहते हुए । उपस्थिति में । बने रहते । आछत । जैसे,—(क) मेरे जीते जी तो कभी ऐसा न होने पाएगा । (ख) उसके जीते जी केई एक पैसा नहीं पा सकता । (२) जबतक जीवन है । जिंदगी भर । जैसे,—मैं जीते जी आपका उपकार नहीं भूल सकता । जीते जी मर जाना = जीवन में ही मृत्यु से बढ़कर कष्ट भोगना । किसी भारी विपत्ती या मानसिक आघात से जीवन भारी होना । जीवन का सारा सुख और आनंद जाता रहना । जीवन नष्ट होना । जैसे,—(क) पोते के मरने से तो हम जीते जी मर गए । (ख) इस चोरी से जीते जी मर गए । जीते जी मर मिटना = (१) बुरी दशा को पहुँचना । (२) अत्यंत आसक्त होना । उ॰—मैं तो जीते जी मर मिटा यारो कोई तदबीर ऐसी बताओ कि विसाल नसीब हो जाय ।—फिसाना॰, भा॰ १, पृ॰ ११ । जीते रहो = एक आशीर्वाद जो बड़ों की ओर से छोटों को दिया जाता है । जब तक जीना तब तक सीना = जिंदगी भर किसी काम में लगे रहबा । उ॰—पेट के बेट वेगारहि में जब लौं जियना तब लौं सियना है ।—पद्माकर (शब्द॰) ।
३. प्रसन्न होना । प्रफुल्लित होना । जीते,—उसके नाम से तो वह जी उठता हो । संयो॰ क्रि॰—उठना । मुहा॰—अपनी खुशी जीना = अपने ही सुख से आनंदित होना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "जीना" आता है (9)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें