🕉️ 19 November 2026, Thursday · 02:32:11 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

जैसा
jaisā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
जैसा १ वि॰ [सं॰ याद्य्श, प्रा॰ जारिस॰ पैशाची जइस्सो वि॰ स्त्री॰ जैसी]
१. जिस प्रकार का । जिस रूप रंग, आकृति या गुण का । जैसे,— (क) जैसा देवता वैसी पूजा । (ख) जैसा राजा वैसी प्रजा । (ग) जैसा कपडा़ है वैसी सिलाई भी होनी चाहिए । मुहा॰—जैसा चाहिए = ठीक । उपयुक्त । जैसा उचित हो । जैसा तैसा = दे॰ 'जैसे तैसे' । जैसे,—काम जैसा तैसा चल रहा है । जैसे का तैसा = ज्यों का त्यों । जिनमें किसी प्रकार की घटती बढ़ती या फेरफार आदि न हुआ हो । जैसा पहले था, वैसा ही । जैसे—(क) दरजी के यहाँ अभी कपडा़ जैसे का तैसा रखा है, हाथ भी नहीं लगा है । (ख) खाना जैसे का तैसा पडा़ है, किसी ने नहीं खाया । (ग) वह साठ वर्ष का हुआ पर जैसे का तैसा बना हुआ है । जैसे को तैसा = (१) जो जैसा हो उसके साथ वैसा ही व्यवहार करनेवाला । (२) जो जैसा हो उसी प्रकृति का । एक ही स्वभाव या प्रकृति का । उ॰— जैसे को तैसा मिलै, मिलै नीच को नीच । पानी में पानी मिलै, मिलै कीच में कीच ।—(शब्द॰) ।
२. जितना । जिस परिमाण का या मात्रा का । जिस कदर । ( इस अर्थ में केवल विशेषण के साथ प्रयुक्त होता है ।) जैसे,— जैसा अच्छा यह कपडा़ है, वैसा वह नहीं है । विशेष—संबंध पूरा करने के लिये जो दूसरा वाक्य आता है वह वैसा शब्द के साथ आता है ।
३. समान । सदृश । तुल्य । बराबर । जैसे,— उस जैसा आदमी ढूँढे न मिलेगा ।
जैसा २ क्रि॰ वि॰ [हिं॰] जितना । जिस परिमाण या मात्रा में । जैसे,—जैसा इस लड़के को याद है वैसा उस लड़के को नहीं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "जैसा" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें