🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
जैसे,—आज यह लड़का, खूब बनाकर पीटा गया है । बनाए नहीं बनना = सँवारे न सँवरना । उ॰—कुछ बनाए नहीं बनी अबतक ।—चुभते॰, पृ॰ २ । बनाए रखना = जीवित रखना । जीता रहने देना । जैसे,—ईश्वर आपको बनाए रखें । (आशीर्वाद) ।
२. किसी पदार्थ को काट छाँटकर, गढ़कर, सँवारकर, पकाकर या और किसी प्रकार तैयार करना । ऐसे रूप में लाना जिसमें वह व्यवहार में आ सके । रूप परिवर्तित करके काम में आने लायक करना । जैसे, कलम बनाना, भोजन बनाना, कुरता बनाना ।
३. ठीक दशा या रूप में लाना । जैसा होना चाहिए वैसा करना । जैसे,—अनाज बनाना, हजामत बनाना, बाल बनाना ( = कंघी से सवाँरना), तरकारी बनाना ( = छील या काटकर ठीक करना या पकाना) ।
४. एक पदार्थ के रूप को बदलकर दूसरे पदार्थ तैयार करना । जैसे, गुड़ से चीनी बनाना, मक्खन से घी बनाना ।
५. दूसरे प्रकार का भाव या संबंध रखनेवाला कर देना । जैसे, दुशमन को दोस्त बनाना, संबंधी बनाना ।
६. कोई विशेष पद, मर्यादा या शक्ति प्रदान करना । जैसे, सभापति बनाना, मैनेजर बनाना, तहसीलदार बनाना, नेता बनाना ।
७. अच्छी या उन्नत दशा में पहुँचाना । जैसे,— उन्होंने अपने आपको कुछ बना लिया ।
८. उपार्जित करना । वसूल करना । प्राप्त करना । जैसे,—उसने बहुत रुपया बनाया ।
९. समाप्त करना । पूरा करना । जैसे,—अभी तस्वीर नहीं बनाई । १०, आविष्कार करना । ईजाद करना । निकालना । जैसे,—उन्होंने एक नई तरह की बाइसिकिल बनाई है जो पानी पर भी चलती है और जमीन पर भी ।
११. मरस्मत करना । दोष दूर करके ठीक करना । जैसे, घड़ी बनाना, बाइसिकिल बनाना ।
१२. मूर्ख ठहराना । उपाहासास्पद करना । जैसे,—आज वहाँ सब लोगों ने मिलकर इन्हें खूब बनाया ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।