अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
जौहर १संज्ञा पुं॰[फा॰ गौहर का अरबी रूप] १. रत्न । बहुमुल्य पत्थर । २. सार वस्तु । सारांश । तत्व । क्रि॰ प्र॰—निकालना । ३. तलवार या और किसी लोहे के धारदार हथियार पर वे सूक्ष्म चिह्न या धारियाँ जिनसे लोहे की उत्तमता प्रकट होती है । हथियार की ओप । ४. गुण । विशेषता । उत्तमता । खूबी । तारीफ की बात । जैसे,—(क) घुलने पर इस कपड़े का जौहर देखिएगा । (ख) मैदान में वे अपना जौहर दिखाएँगे । क्रि॰ प्र॰—खुलना ।—दिखाना । मुहा॰—जौहर खुलना = (१) गुण का विकास होना । गुण प्रकट होना । खूबी जाहिर होना । (२) करतब प्रकट होना । भेद खुलना । गुप्त कारवाई जाहिर होना । जौहर खोलना = गुण प्रकट करना । उत्कर्ष दिखाना । खूबी जाहिर करना । करतब दिखाना । ३. आईने की चमक ।
जौहर २संज्ञा पुं॰[हिं॰ जीव + हर] १. राजपूतों में युद्ध के समय की एक प्रथा जिसके अनुसार नगर या गढ़ में शत्रु के प्रवेश का निश्चय होने पर उनकी स्त्रियाँ और बच्चे दहकती हुई चिता में जल जाते थे । विशेष—राजपूत लोग जब देखते थे कि वे गढ़ की रक्षा न कर सकेंगे और शत्रुओं का अवश्य अधिकार होगा तब वे अपनी स्त्रियों और बच्चों से विदा लेकर और उन्हें दहकती चिता में भस्म होने का आदेश देकर आप युद्ध के लिये सुसज्जित होकर निकल पड़ते थे । स्त्रियाँ भी श्रृंगार करके बड़े भारी दहकते कुंड में कूदकर प्राण विसर्जन करती थीं । प्रसिद्ध है कि जब अलाउद्दीन ने चित्तौरगढ़ को घेरा था तब महारानी पद्मिनी सोलह हजार स्त्रियोँ को लेकर भस्म हुई थी । इसी प्रकार जब जैसलमेर का दुगँ घिरा था तब नगर की समस्त स्त्रियाँ और बच्चे अर्थात् २४००० प्राणियो के लगभग क्षण भर में जल मरे थे । क्रि॰ प्र॰—करना ।—होना । मुहा॰—जौहर होना = चिता पर जल मरना । उ॰—जौहर भइँ सब स्त्री पुरुष भए संग्राम ।—जायसी (शब्द॰) । २. आत्महत्या । प्राणत्याग । क्रि॰ प्र॰—करना । २. वह चिता जो दुर्ग में स्त्रियों के जलने के लिये बनाई जाती थी । उ॰—(क) जौहर कर साजा रनिवासु । जेहि सत हिये कहाँ तेहि आँसू ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) अजहूँ जौहर साज के कीन्ह चहौ उजियार । होरी खेलउ रन कठिन कोउ न समेटै छार ।—जायसी (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—साजना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।