🕉️ 19 November 2026, Thursday · 01:28:50 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

झूमर
jhūmara
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
झूमर संज्ञा पुं॰ [हिं॰ झूमना या सं॰ युग्म, प्रा॰ जुम्म + र (प्रत्य॰)]
१. सिर में पहनने का एक प्रकार का गहना जिसमें प्रायः एक या ड़ेढ अंगुल चौड़ी, चार पाँच अंगुल लंबी और भीतर से पोली सीधी अथवा धनुषाकर एक पटरी होती है । विशेष— यह गहना प्रायः सोने का ही होता है और इसमें छोटी जंजीरों से बँधे हुए घुँघरू या झब्बे लटकते रहते हैं । किसी किसी झूमर में जंजीरों से लटकती हुई एक के बाद एक इस प्रकार दो पथरियाँ भी होती हैं । इसके पिछले भाग के कुंड़े में चाँप के आकार के एक गोल टुकड़े में दूसरी जंजीर या ड़ोरी लगी होती है जिसके दूसरे सिरे का कुंड़ा सिर की चोटी या माँग के पास के बालों में अटका दिया जाता हैं । यह गहना सिर के अगले बालों या माथे के ऊपरी भाग पर लटकता रहता है और इसके आगे के लच्छे बराबर हिलते रहते हैं । संयुक्त प्रदेश (उत्तर प्रदेश) में केवल एक ही झूमर पहना जाता है जो सिर पर दाहिनी ओर रहता है, और यहाँ इसका व्यवहार वेश्याएँ करती हैं, पर पंजाब में इसका व्यवहार गृहस्थ स्त्रियाँ भी करती हैं और वहाँ झूमरों की जोड़ी पहनी जाती है जो माथे पर आगे दोनों ओर लटकती रहती है ।
२. कान में पहनने का झुमका नामक गहना ।
३. झूमक नाम का गीत जो होली में गाया जाता है ।
४. इस गीत के हा थ होनेवाला नाच ।
५. एक प्रकार का गीत जो बिहार प्रांत में सब ऋतुओं में गाया जाता है ।
६. एक ही तरह की बहुत सी चीजों का एक स्थान पर इस प्रकार एकत्र होना कि उनके कारण एक गोल घेरा सा बन जाय । जमघटा । जैसे, नावों का झूमर । क्रि॰ प्र॰ —डालना ।—पड़ना ।
७. बहुत सी स्त्रियों या पुरुषों का एक साथ मिलकर इस प्रकार घूम घूमकर नाचना कि उनके कारण एक गोल घेरा सा बन जाय ।
८. भालू को खड़ा करने पर रस्सी लेकर भागना ।— (कलंदरों की भाषा) ।
९. गाड़ीवानों की मोंगरी ।
१०. झूमरा नामक ताल । दे॰ झूमरा ।
११. एक प्रकार का काठ का खिलौना जिसमें एक गोल टुकड़े में चारों ओर छोटी छोटी गोलियाँ लटकती रहती हैं ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "झूमर" आता है (1)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें