🕉️ 19 November 2026, Thursday · 05:39:23 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

टकसाल
ṭakasāla
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
टकसाल संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ टङ्कशाला]
१. वह स्थान जहाँ सिक्के बनाए या डाले जाते हैं । रुपए पैसे आदि का कार्यालय । मुहा॰—टकसाल का खोटा = नीच । दुष्ट । कमीना । कम असज अशिष्ट । टकसाल के चट्टे बट्टे = टकसाल में ढले हुए । विशिष्ट प्रकृति के । उ॰—राज्य के अधिकारी तो वही पुरानी टकसाल के चट्टे बट्टे थे ।—किन्नर॰, पृ॰ २५ । टकसाल चढ़ना = (१) टकसाल में परखा जाना । सिक्के या धातु- खंड की परीक्षा होना । (२) किसी विद्या या कला कौशल में दक्ष माना जाना । पारंगत माना जाना । (३) बुराई में अम्यस्त होना । कुकर्म या दुष्टता में परिपक्व, होना । बदमाशी में पक्का होना । निर्लज्ज होना । टकसाल बाहर = (१) (सिक्का) जो राज्य की टकसाल का न होने के कारण प्रामाणिक न माना जाय । जो प्रचार में न हो । (२) (वाक्य या शब्द) जो प्रामाणिक न माना जाय । जिसका प्रयोग शिष्ट न माना जाय ।
२. जँची या प्रामाणिक वस्तु । असल चीज । निर्दोष वस्तु ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "टकसाल" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें