🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:32:09 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

टप्पा
ṭappā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
टप्पा संज्ञा पुं॰ [सं॰ स्थापन, हिं॰ थाप, टाप]
१. किसी सामने फेंकी हुई वस्तु का जाते हुए बीच बीच में भूमि का स्पर्श । उछल उछकर जाती हुई वस्तु का बीच में टिकान । जैसे,— गेंद कई टप्पे खाती हुई गई हैं । मुहा॰—टप्पा खाना= किसी फेंकी हुई वस्तु का बीच में गिरकर जमीन से छू जाना और फिर उछलकर आगे बढ़ना ।
२. उतनी दूरी जितनी दूरी पर पर कोई फेंकी हुई वस्तु जाकर पड़े । किसी फेंकी हुई चीज की पहुँच का फासला । जैसे, गोली का टप्पा ।
३. उछाल । कूद । फाँद । फलाँग । मुहा॰—टप्पा देना= लंबे लंबे डग बढ़ाना । कूदना ।
४. नियत दूरी । मुकर्रर फासला ।
५. दो स्थानों के बीच पड़ने— वाला मैदान । जैसे,—इन दोनों गाँवों के बीच में बालू का बड़ा भारी टप्पा पड़ता है ।
६. छोटा भूवि भाग जमीन का छोटा हिस्सा । परगने का हिस्सा ।
७. अंतर । बीच । फर्क । उ॰—पीपर सूना फूल बिन फल बिन सूना राय । एकाएकी मानुषा टप्पा दीया आय । कबीर (शब्द॰) । मुहा॰—टप्पा देना= अंतर डालना । फर्क डालना ।
८. दूर दूर की भद्दी सिलाई । मोटी सीवन (स्त्रि॰) । मुहा॰—टप्पे डालना, भरना, मारना= दूर दूर बखिया करना । मोटो और भद्दी सिलाई करना । लंगर डालना ।
९. पालकी ले जानेवाले कहारों की टिकान जहाँ कहार बदले जाते हैं । पालकीवालों की चौकी या डाक । †
१०. डाकखाना । पोस्ट आफिस ।
११. पाल के जोर से चलनेवाला बेड़ा ।
१२. एक प्रकार का चलता गाना जो पंजाब से चला है । †१३ एक प्रकार का ठेका जो तिलवाड़ा ताल पर बजाया जाता है ।
१४. एक प्रकार का हुक या काँटा ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔁 जिनके अर्थ में "टप्पा" आता है (3)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें