🕉️ 19 November 2026, Thursday · 11:18:27 AM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

टाट
ṭāṭa
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
टाट १ संज्ञा पुं॰ [सं॰ तन्तु]
१. सन या पटुए की रस्सियों का बना हुआ मोटा खुरदुरा कपड़ा जो बिछाने, परदा डालने आदि के काम में आता है । मुहा॰—टाट में मूँज का बखिया = जैसी भद्दा । चीज, वैसी ही उसमें लगी हुई सामग्री या साज । टाट में पाट का बाखिया = चीज तो मद्दी और सस्ती, पर उसमें लगी हुई सामग्री बढ़िया ओर बहुमूल्य । बेमेल का साज ।
२. बिरादरी । कुल । जैसे,—वे दूसेरे टाट के हैं । मुहा॰—एक ही टाट के = (१) एक ही बिरादरी के । (२) एक साथ उठने बैठनेवाले । एक ही मंडली के । एक ही दल के । एक ही विचार के । टाट बाहर होना =बहिष्कृत होना । जाति पाँति से अलग होना ।
३. साहूकार के बैठने का बिछावन । महाजन की गद्दी । मुहा॰—टाट उलटना = दिवाला निकालना । दिवालिया होने की सूचना देना । विशेष—पहले यह रिति थी कि जब कोई महाजन दिवाला बोलता था, तब वह अपनी कोठी या दूकान पर का टाट और गद्दी उलटकर रख देता था जिससे व्यवहार करनेवाले लौट जाते थे ।
टाट २ वि॰ [अं॰ टाइट ] कसा हुआ ।—(लश॰) । महा॰—टाट करना = मस्तूल खड़ा करना ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
🔗 इससे बने/आरम्भ होने वाले शब्द (समास व व्युत्पन्न)
🔁 जिनके अर्थ में "टाट" आता है (2)
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें