🕉️ 19 November 2026, Thursday · 04:12:46 PM · CDSHARMA.IN

📚 उमा संस्कृत-हिन्दी महाशब्दकोश

अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ

279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ

टापना
ṭāpanā
🟠 शब्दसागर
🟠 हिन्दी शब्दसागरहिन्दी में अर्थ
टापना १ क्रि॰ अ॰ [हिं॰ टाप + ना (प्रत्य॰)]
१. घोड़ों का पैर पटकना । विशेष—प्राय: जब दाना पाने का समय होता है, तब घोड़े टाप पटककर अपनी भूख की सूचना देते हैं । इससे 'टापने' का अर्थ कभी कभी 'दाना माँगना' भी लेते हैं ।
२. टक्कर मारना । किसी वस्तु के लिये इधर उधर हैरान फिरना ।
३. व्यर्थ इधर उधर फिरना ।
४. उछलना । कूदना ।
टापना २ क्रि॰ स॰ कूदना । फाँदना । उछलकर लाँघना । जैसे, दीवार टापना ।
टापना ३ क्रि॰ म॰ [सं॰ तप]
१. बिना कुछ खाए पिए पड़ा रहना । बिना दाना पानी के समय बिताना । जैसे—सबेरे से बैठे टाप रहै हैं, कोई पानी पीने को भी नहीं पूछता ।
२. ऐसी बात के आसरे में रहना जो होती हुई न दिखाई दे । व्यर्थ प्रतीक्षा करना । आशा में पड़े पड़े अद्विग्न और व्यग्र होना । जैसे,—घंटों से बैठे टाप रहे है कोई आता जाता नहीं दिखाई देता ।
३. किसी बात से निराश और दुखी होना । हाथ मलना । पछताना । जैसे,—वह चला गया, मैं टापता रह गया ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
स्रोत व श्रेय:
  • हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
  • Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
  • V. S. Apte, The Practical Sanskrit-English Dictionary (1890). डिजिटल संस्करण © The Sanskrit Library & Thomas Malten / Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA 3.0।
  • तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
  • राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।

Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।

💬 ज्योतिषीय प्रश्न पूछें