अर्थ · व्याकरण · व्युत्पत्ति · पर्याय · समास · शास्त्रीय उद्धरण — पाँच प्रामाणिक कोश व अमरकोश एक साथ
279,511 शीर्ष-शब्द · 452,554 कोश-प्रविष्टियाँ
देवनागरी में लिखें, या रोमन में (IAST: dharma, jñāna · ITRANS/HK: dharma, j~nAna, kRSNa) — रोमन अपने-आप देवनागरी में बदल जाएगा। अंग्रेज़ी अर्थ-शब्द (जैसे sun, water) से संस्कृत शब्द भी खोज सकते हैं। मात्रा/श-ष-स की भूल होने पर निकटतम शब्द मिल जाएगा।
टेकना १क्रि॰ स॰[हिं॰ टेक] १. खडे़ खडे़ या बैठे बैठे श्रम से बचने लिये शरीर के बोझ को किसी वस्तु पर थोडा़ बहुत डालना । सहारे के लिये किसी वस्तु को शरीर के साथ भिडा़ना । सहारा लेना । ढासना लेना । आश्रय बनाना । जैसे, दीवार या खंभा टेककर खडा़ होना । संयो॰ क्रि॰—लेना । २. किसी अंग को सहारे आदि के लिये कहीं टिकाना । ठहराना या रखना । मुहा॰—घुटने टेकना = पराजय स्वीकार करना । हार मानना । माथा टेकना = प्रणाम करना । दंडवत् करना । ३. चलने, चढ़ने, उठने बैठने आदि में शरीर का कुछ भार देने के लिये किसी वस्तु पर हाथ रखना या उसको हाथ से पकड़ना । सहारे के लिये थामना । जैसे, चारपाई टेककर उठना बैठना, लाठी टेककर चलना । उ॰— (क) सूर प्रभु कर सेज टेकत कबहुँ टेकत ढहरि ।—सूर (शब्द॰) । (ख) नाचत गावत गुन की खानि । समित भए टेकत पिय पानि ।—सूर (शब्द॰) । ४. चलने में गिरने पड़ने से बचने के लिये किसी का हाथ पकड़ना । हाथ का सहारा लेना । उ॰—गृह गृह गृहद्वार फिरयो तुमको प्रभु छाँडे । अंध अंध टेकि चलै क्यों न परै गाढे़ ।—सूर (शब्द॰) । † पु ५. टेक करना । हठ करना । ठानना । उ॰—सोइ गोसाइँ जेइ निधि गति छेंकी । सकइ को टारि टेक जो टेकी ।—तुलसी (शब्द॰) । ६. किसी को कोई काम करते हुए बीच में रोकना । पकड़ना । उ॰—(क) रोवहि मातु पिता औ भाई । कोउ न टेक जो कंत चलाई ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) जनहुँ औटि कै मिलि गए तस दूनौ भए एक । कंचन कसत कसौटी हाथ न कोऊ टेक ।—जायसी (शब्द॰) ।
टेकना २संज्ञा पुं॰[देश॰] एक प्रकार का जंगली धान । चनाव ।
स्रोत: हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
हर शब्द पर: सभी कोशों के अर्थ एक साथ, व्याकरण (लिंग/शब्द-भेद), व्युत्पत्ति, शास्त्रीय उद्धरण, मूल मुद्रित पृष्ठ का लिंक, अमरकोश के पर्याय, उससे बने समास/शब्द, और वे शब्द जिनके अर्थ में यह शब्द आता है। अर्थ में किसी शब्द को छूकर उसका भी अर्थ देख सकते हैं।
स्रोत व श्रेय:
हिन्दी शब्दसागर — नागरी प्रचारिणी सभा, काशी (1916–1928; सं. श्यामसुन्दरदास आदि)। सार्वजनिक (मुक्त) कृति। डिजिटल पाठ: indic-dict (sanskrit-coders) परियोजना — OCR से बना होने के कारण कहीं-कहीं वर्तनी-दोष सम्भव।
Monier-Williams, A Sanskrit-English Dictionary (1899). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries, University of Cologne — CC BY-NC-SA।
तारानाथ तर्कवाचस्पति, वाचस्पत्यम् (1873–1884). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
राधाकान्तदेव, शब्दकल्पद्रुम (1822–1858). डिजिटल संस्करण: Cologne Digital Sanskrit Dictionaries — CC BY-NC-SA।
Cologne Digital Sanskrit Dictionaries के डिजिटल पाठ CC BY-NC-SA लाइसेंस के अनुसार निःशुल्क, गैर-व्यावसायिक उपयोग हेतु श्रेय सहित प्रस्तुत हैं। यह शब्दकोश-सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। पुराने मुद्रित ग्रन्थों के डिजिटल पाठ में कहीं-कहीं टंकण/OCR दोष सम्भव हैं — सन्देह होने पर "📄 मूल मुद्रित पृष्ठ" देखें।